13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक हजार से ज्यादा यात्रियों के साथ रवाना हुई खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस

दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन मिलने से लोगों में उत्साहदो दिन में एक हजार से ज्यादा लोगों ने कराई यात्रा के लिए बुकिंग

2 min read
Google source verification
khajuraho to delhi train started

khajuraho to delhi train started

छतरपुर। लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार खजुराहो-दिल्ली-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस का संचालन शुरु हो गया। खजुराहो स्टेशन से शनिवार को शाम 6.35 बजे ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें एक हजार से ज्यादा यात्री ट्रेन के पहली यात्रा के साक्षी बने। 22 मार्च के बाद पहली बार खजुराहो स्टेशन से ट्रेन का संचालन होने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया, वहीं, कई वर्षो से दिल्ली के लिए डायरेक्ट ट्रेन की मांग पूरी होने से भी लोग उत्साहित हैं। झांसी रेल मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के लिए खजुराहो की ट्रेन का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कोरोना के चलते खजुराहो इलाके में बंद रेल संचालन के शुरु होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

शाम 7.10 पर छतरपुर से हुई रवाना
रेलवे दवारा जारी शेड्यूल के मुताबिक ट्रेन शाम 6.35 बजे खजुराहो से रवाना हुई। शाम 7.10 बजे छतरपुर और 8.45 पर टीमकगढ़ से ट्रेन छूटी, जो अगले दिन सुबह 8.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद दोपहर 12.40 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। खजुराहो रेलवे पुलिस के प्रभारी जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि कोरोना के चलते सभी यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया था। वहीं, सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंस के साथ ट्रेन को रवाना किया गया।

यह है टाइम टेबिल
शाम 6.35 बजे खजुराहो से चलने वाली खजुराहो-कुरूक्षेत्र एक्सप्रेस 7.10 बजे छतरपुर, 7.34 बजे ईशानगर, 7.59 बजे खरगापुर, 8.45 बजे टीकमगढ़, 10.15 बजे ललितपुर, 11.50 बजे झांसी, 1.17 बजे ग्वालियर, 2.30 बजे धौलपुर, 3.12 बजे आगरा केंट, 5.30 बजे मथुरा, 5.58 बजे छाता, 6.10 बजे कोसीकला, 6.24 बजे होडाल, 07.08 बजे पलवल, 7.32 बजे फरीदाबाद, 8.06 बजे हजरत निजामुद्दीन, 8.25 बजे नई दिल्ली, 8.58 बजे सब्जी मण्डी नई दिल्ली, 9.36 बजे सोनीपत, 10.10 बजे समालखा, 10.30 बजे पानीपत, 11.22 बजे करनाल, 12.01 बजे नीलोखेरी और 12.40 बजे कुरूक्षेत्र पहुंचेगी। दूसरी तरफ कुरूक्षेत्र से यह ट्रेन दोपहर 2.55 बजे निकलेगी। शाम 6.37 बजे हजरत निजामुद्दीन, 9.29 बजे मथुरा होकर सुबह 6.24 बजे छतरपुर आएगी जबकि यह खजुराहो 8 बजे पहुंचेगी।

बंद होगी लिंक एक्सप्रेस
जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी मानिकपुर से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली 12447 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक लिंक ट्रेन नंबर 22447 खजुराहो से चलने के बाद महोबा में आकर जुड़ जाती है। खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस के चलने के बाद खजुराहो लिंक ट्रेन 22447 का संचालन बंद हो जाएगा। इसके बाद मानिकपुर से निजामुद्दीन के बीच चलने यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में कोचों की संख्या बढ़कर 22 हो जाएगी। इसमें छह सामान्य, छह स्लीपर, पांच थर्ड एसी, दो सेकेंड एसी व एक फस्र्ट एसी कोच लगेगा। साथ ही मानिकपुर से आने वाली ट्रेन का झांसी आने का समय रात 11.10 बजे की जगह रात 10.55 बजे हो जाएगा।