26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फंड नहीं आने से अटका महोबा रोड चौड़ीकरण, जाम से लोग हलाकान

- हर 20 मिनट पर लग रहा जाम, नेशनल हाइवे के चलते रोजाना निकलते है 10 हजार वाहन-बस स्टैंड से एक किलोमीटर तक सबसे ज्यादा समस्या

2 min read
Google source verification
बस स्टैण्ड से महोबा नाके तक ज्यादा परेशानी

बस स्टैण्ड से महोबा नाके तक ज्यादा परेशानी

छतरपुर। हुडको से लोन न मिलने के चलते शहर के महोबा रोड का चौड़ीकरण की योजना अटक गई है। शहर के बीच से दो राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं यही वजह है कि शहर का ट्रैफिक अक्सर जाम का रहता है। सागर-कानपुर हाइवे में बस स्टैण्ड से महोबा रोड पर करीब 900 मीटर दूरी तक का चौड़ीकरण किए जाने हेतु टेंडर हो चुके हैं। लेकिन लोन न मिलने से काम शुरु नहीं हो पाया है। चौड़ीकरण की योजना अटकने से महोबा रोड पर लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। वर्ष 2018 में हुए सर्वे के मुताबिक इसम मार्ग से रोजाना 10 हजार वाहनों का आना जाना होता है। जबकि सड़क की चौड़ाई ढाई हजार वाहन रोजाना की क्षमता की है।

बस स्टैण्ड से महोबा नाके तक ज्यादा परेशानी
सागर-कानपुर हाइवे में बाइपास की व्यवस्था न होने से वाहनों का दबाव बहुत अधिक रहता है जिस वजह से अक्सर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। एक ओर हाइवे के वाहन तो वहीं दूसरी ओर बस स्टैण्ड तक आने जाने वाले वाहनों के कारण दिन भर जाम की स्थिति रहती है। वर्तमान में यातायात पुलिस को व्यवस्था संभालने में पसीना आ जाता है । ऐसे में सागर-कानपुर हाइवे के बस स्टैंड से महोबा रोड पर करीब 900 मीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किए जाने से व्यवस्था में सुधार होने की गुंजाइश है। इस चौड़ीकरण के लिए करीब सवा करोड़ रूपए का टेंडर स्वीकृत हो चुका है। तनुष्का कंसेन्ट को ठेका भी मिल गया है।

मसीही अस्पताल के सामने सबसे बुरे हालात
दरअसल शहर में सिर्फ यही एक हाइवे का हिस्सा शेष रह गया है जहां सड़क सबसे ज्यादा सकरी है। जोगेन्दर पेट्रोल पंप से लेकर गुरूद्वारे के आगे तक इस सड़क के दोनों तरफ सोल्डर भरे नहीं होने के कारण वाहनों को चलने मे दिक्कत होती है। महोबा रोड पर मसीही अस्पताल के सामने सबसे बुरी स्थिति निर्मित होती है क्योंकि यहीं सड़क के किनारे सब्जी की दुकानें, ठेले लगे रहते हैं साथ ही महोबा की ओर जाने वाली बसें भी यहीं से मोड़ी जाती हैं। आमतौर पर यहां दिन में कई बार जाम की स्थिति भी निर्मित होती है।

ये कहना है लोगों का
प्रवीण तिवारी का कहना है कि सड़क की चौड़ाई कम होने और वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति निर्मित होती है। उधर विक्की जैन ने कहा कि समय के साथ सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के हित में है। संजय ने बताया कि पूरे शहर में सबसे ज्यादा जाम की स्थिति इस समय महोबा रोड पर बन रही है। रामेश्वर का कहना है कि महोबा रोड का कुछ हिस्सा ही संकरा है, जहां जाम लगता है।


संयुक्त टीम ने किया था चिंहाकन
बीते रोज राजस्व, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने इस सड़क को दोनों ओर 55-55 फीट की सीमा तक नापकर सीमांकन किया। जिसमें कई घर, व्यावसायिक कांम्प्लेक्स, होटल और धार्मिक स्थल भी कब्जे के दायरे में आए। इन कब्जों को हटाने से पूरा हाइवे 110 फीट चौड़ा हो जाएगा। महोबा रोड को चौड़ा करने के साथ बीच में विद्युत पोल शिफ्ट करके डिवाइडर बनाए जाना है। इनके बीच में हरियाली लगाकर सौंदर्यीकरण की भी बड़ी योजना पर काम किया जाना है।