
MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर में 30 अगस्त यानी शनिवार को सीएम डॉ मोहन यादव के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष यातायात व्यवस्था तैयार की गई है। सीएम मेला ग्राउंड पर आयोजित छत्रसाल चौराहे पर कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पर वह कृष्ण धाम निर्माण का भूमिपूजन करेंगे।
प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था के तहत कई मार्गों पर प्रतिबंध लगाया गया है। पन्ना से जाने वाली बसें महोबा बाईपास होकर जाएंगी। छत्रसाल चौराहे पर बसों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। पन्ना से आने वाली बसें भी महोबा रोड अंडर ब्रिज से होकर बस स्टैंड तक जाएंगी।
सागर रोड की तरफ से आने वाली बसों को विराज गार्डन पार्किंग में रोका जाएगा। यात्रियों को बिजावर नाका और मोटे के महावीर होकर पैदल ही जाना होगा। ऐसे ही पन्ना की ओर से जाने वाली बसों की पार्किंग उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 दी गई है। टू व्हीलर और 4 व्हीलर बसों के लिए मेला ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
सीएम डॉ मोहन यादव ने आवागमन के दौरान रुद्राक्ष होटल से आकाशवाणी तक और पन्ना नाका से सिंचाई कॉलोनी सरस्वती शिशु मंदिर तक रास्ता बंद रहेगा। आकाशवाणी से रुद्राक्ष होटल जाने वाले वाहनों को नर्मदा अस्पताल से किशोर तालाब की ओर मोड़ा जाएगा।
Published on:
29 Aug 2025 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
