19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाशिवरात्रि की छुट्टी कैंसिल, कर्मचारियों को करना होगा काम, सामने आई ये वजह

MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर में 26 फरवरी को कन्या विवाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 26 फरवरी को कन्या विवाह का आयोजन किया गया है। जिसकी खास मेहमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी है। कार्यक्रम को देखते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी है।

दरअसल, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इसके उपलक्ष्य में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने 251 कन्या विवाह का आयोजन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। साथ राष्ट्रपति भी आ रही हैं। इसके लिए कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

कलेक्टर ने कैंसिल की छुट्टी


छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि 26 फरवरी तक कोई भी अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा। कलेक्टर खुद भी धाम में तैयारियों का लगातार जायजा ले रहे हैं।

बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं का होगा विवाह


बागेश्वर धाम में 26 फरवरी को 251 कन्याओं के विवाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू भी शामिल होकर 251 निर्धन गरीब कन्याओं को आशीर्वाद देंगी। इस आयोजन में 108 आदिवासी कन्याएं शामिल होंगी।