16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, हालत गंभीर

MP News: फिलहाल युवती की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। महिला के पिता मोहन साहू ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

2 min read
Google source verification
consumes poison

consumes poison (Photo Source - Patrika)

MP News: कोतवाली थाना क्षेत्र में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते उसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 अयोध्या बस्ती महोबा रोड निवासी 25 वर्षीय गीता साहू ने रविवार सुबह करीब 9 बजे जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी लगी, उन्होंने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया।

बेटी को कर रहे थे प्रताड़ित

फिलहाल युवती की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। महिला के पिता मोहन साहू ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि गीता की शादी करीब पांच वर्ष पहले रमेश साहू पुत्र बाबूलाल साहू निवासी वार्ड नंबर 1 बड़ा मलहरा, थाने के पीछे से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इस संबंध में पहले भी कोतवाली थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।

गंभीरता से जांच कर रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। इस संबंध में पहले भी पुलिस में मामला दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। अब महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग