27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘गोद में बैठाकर…गंदी हरकतें करते थे मास्टर जी’, रोती हुई छात्राओं ने बताई आपबीती

MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां 52 वर्षीय शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

2 min read
Google source verification
chhatarpur news

फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसने गुरू-शिष्य परंपरा को शर्मसार कर दिया है। मामला धौरा गांव स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल का है। यहां पर पदस्थ 52 वर्षीय शिक्षक संजीव चतुर्वेदी पर 6 से अधिक छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चियां ने घर में बताई आपबीती

इस घटना का खुलासा गुरुवार को हुआ, जब रोती हुई छात्राएं अपने घर लौटीं। इस दौरान परिजनों ने उनसे कारण। जब मासूमों ने आपबीती बताई तो पूरा गांव आक्रोशित हो गया। बच्चियों ने आरोप लगाए कि टीचर क्लास में उनके साथ मास्टर जी क्लास में उनके साथ गंदी हरकतें करते हैं, उन्हें गोद में बिठाते हैं और आपत्तिजनक तरीके से छूते हैं। बच्चियों ने ये भी आरोप लगाया कि शिक्षक उन्हें धमकाते थे कि अगर घर पर किसी को बताया तो वह उनकी पिटाई करेंगे और परीक्षा में फेल कर देंगे।

आक्रोशित हो गई थी भीड़, पुलिस ने निकाला

छात्राओं की आपबीती सुनकर परिजन और ग्रामीण भड़क गए और बड़ी संख्या में एकत्रित होकर स्कूल पहुंच गए। जिसके बाद शिक्षक के द्वारा किए गए कृत्य का जवाब मांगा। माहौल को बिगड़ता देख किसी ने डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद ओरछा रोड थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों के बीच शिक्षक संजीव चतुर्वेदी को निकालकर थाने ले आई।

दरअसल, गांव के उपसरपंच ने बताया कि छात्राओं ने ये बात 2 से 3 दिन पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बताई थी। जब पुलिस सख्ती से पूछताछ की तो उसने खुद को निर्दोष करार दिया। उसने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों से उसका पुराना विवाह है। जिसके चलते उसने गंभीर मामले में फंसाया जा रहा है।

पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज

मामला अत्यंत गंभीर है। वर्तमान में एक बच्ची की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की एक टीम ने स्कूल जाकर भी साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में जांच अभी शुरुआती चरण में है। बच्चियों के बयान दर्ज किए जाने हैं और स्कूल के अन्य स्टाफ व बच्चों से भी पूछताछ की जाएगी। यदि अन्य अभिभावक भी सामने आते हैं, तो उनके बयानों को भी रिकॉर्ड में लिया जाएगा।- उमा परिहार, जांच अधिकारी

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग