27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हार-फूलों से लदे नेताजी का संतुलन बिगड़ा, नाली में जा गिरे, वीडियो हो गया वायरल

छतरपुर में भाजपा नेता के साथ हुआ हादसा, स्वागत के उत्साह में फिसला पैर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पदभार ग्रहण कर लौट रहे थे, बज रहे थे डोल-ढमाके...।

less than 1 minute read
Google source verification
Ram Manohar Tiwari video

छतरपुर के भाजपा नेता के नाली में गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मध्यप्रदेश के छतरपुर में नए भाजपा जिला उपाध्यक्ष के साथ एक हादसा हो गया। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी पदभार ग्रहण करने के बाद लौट रहे थे। गुरुवार को ग्राम खैरा में स्वागत जुलूस के दौरान तिवारी का पैर फिसल गया और वे सीधे सड़क किनारे बनी खुली नाली के कीचड़ भरे गड्ढे में जा गिरे। उनके साथियों ने संभाला और नाली से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि उनके गले में इतनी फूल मालाएं लदी थीं जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया था।

फूल-मालाओं के वजन से बिगड़ा संतुलन

गाँव आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था और गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया जा रहा था। फूलों की मालाओं से लदे उपाध्यक्ष समर्थकों की भीड़ के साथ आगे बढ़ रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें नाली से बाहर निकाला। गनीमत रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस हादसे ने गाँव की बदहाल सफाई व्यवस्था और खुली नालियों की पोल खोल दी है। ग्रामीणों का कहना है कि शायद इस घटना के बाद अब प्रशासन की नींद खुले और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार हो।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग