10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खजुराहो से मुंबई-नई दिल्ली के लिए वाया वाराणसी नई विमान सेवा शुरू

Khajuraho to Mubai-NewDelhi Flight: खजुराहो से मुंबई-नई दिल्ली के लिए वाया वाराणसी नई विमान सेवा शुरू,खजुराहो से मुंबई-नई दिल्ली के लिए वाया वाराणसी नई विमान सेवा शुरू, सांसद वीडी शर्मा ने यात्रियों को टिकट देकर किया शुभारंभ
2 min read
Google source verification

खजुराहो/छतरपुर। बुंदेलखंड वासियों और यहां के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खजुराहो एयरपोर्ट से एक बार फिर से विमान सेवा शुरू हो गई है। खजुराहो से मुंबई-नई दिल्ली के लिए वाया वाराणसी नई विमान सेवा शुरू हो गई है। विमान सेवा का विधिवत शुभारंभ मंगलवार को खजुराहो सांसद वीडी शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर सांसद ने इस नई फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों को टिकट देकर इस नई सेवा का शुभारंभ किया।







खजुराहो टर्मिनल पर 11.30 बजे आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद सहित अतिथियों ने द्वीप प्रज्ज्वलन किया और अपने विचार रखे, इस अवसर पर एयरपोर्ट कन्ट्रोलर खजुराहो पीके बेज ने अपने स्टाफ तथा सीआईएसएफ. के कमांडर रविराज सिंह सेंगर ने अपने अधीनस्थ अमले के साथ अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर खजुराहो के पर्यटन से जुड़े द्वारा विस्तारा एयरलाइंस के पायलट सहित सभी स्टाफ का स्वागत किया गया।

इस मौके पर एयरपोर्ट टर्मिनल पर रंगोली सजाई गई। साथ ही विस्तारा हवाई जहाज से खजुराहो आने वाली पहली उड़ान से आने-जाने वाले सभी यात्रियों का खजुराहो हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि आने वाले दिनों में खजुराहो से कुछ नई ट्रेनों की सौगात भी क्षेत्रीय लोगों को मिलेगी। साथही खजुराहो में टूरिज्म बढ़ाने के उद्देश्य से यहां आईकॉनिक साइट बनाने का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार तक भेजा गया है।

इस मौके पर एयरपोट डायरेक्टर के अलावा राजनगर एसडीएम स्वप्निल वानखेड़े, विमान कंपनी के अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष-मलखान सिंह, पन्ना जिलाध्यक्ष-सतानंद गौतम, भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटैरिया, ऋषिराज सिंह यादव, राजीव वाजपेई, श्याम त्रिवेदी, अरुण उपाध्याय, कक्कू अवस्थी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पहली उड़ान से खजुराहो पहुंचे 7 यात्री, सांसद ने रनवे से दिखाई हरी झंडी:
टाटा विस्तारा एयरलाइंस की पहली उड़ान मंगलवार को निर्धारित समय पर दोपहर 1.45 बजे दिल्ली से वाराणसी होते हुए खजुराहो के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। इसमें पहले दिन ७ यात्री खजुराहो पहुंचे। दोपहर में खजुराहो से मुंबई के लिए रवाना हुई फ्लाइट में बनारस के लिए 36 और मुंबई के लिए एक यात्री रवाना हुआ। विस्तारा हवाई जहाज क्रमांक 631 दिल्ली से सुबह 10.56 पर रवाना हुआ था जो बनारस होते हुए 1.45 बजे खजुराहो पहुंचा। वहीं खजुराहो से यही फ्लाइट क्रमांक 622 बनकर 2.20 पर रवाना हुई जिसे सांसद ने रनवे पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह फ्लाइट बनारस होते हुए मुंबई पहुंची। विस्तारा एयरलाइंस के स्टाफ में मैनेजर संजीव दास तथा राजकुमार मिश्रा और राकेश मिश्रा सहित लगभग 20 कर्मचारियों को खजुराहो में रखा गया है।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग