9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्षाबंधन मनाने मायके जाना चाहती थी पत्नी, पति ने बीवी-बच्ची को जहर देकर खुद भी गटका

पत्नी की मायके जाने की जिद ने परिवार को जीव-मौत के संघर्ष पर लाकर खड़ा किया, पति-पत्नी व बच्ची तीनों अस्पताल में भर्ती।

2 min read
Google source verification
chhatarpur.jpg

छतरपुर. रक्षाबंधन के त्यौहार पर छतरपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां रक्षाबंधन पर बीवी के मायके जाने की जिद ने पूरे परिवार को मौत के मुहाने पर ले जाकर खड़ा कर दिया। हालत ये है कि पति-पत्नी और बच्ची तीनों अस्पताल में भर्ती है, राहत की बात ये है कि तीनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया गया है कि पत्नी के मायके जाने की जिद के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था और इसी विवाद के कारण पति ने गुस्से में आकर पहले तो पत्नी व बच्ची को जहर खिलाया और फिर खुद भी खा लिया था।

जहर खाने से बिगड़ी तीनों की तबीयत
हैरान कर देने वाला ये मामला छतरपुर जिले के ज्योराहा गांव का है जहां रहने वाले 30 साल के महेन्द्र कुमार उसकी 26 साल की पत्नी रूपचि और सात साल की बेटी मानसी को जहर खाने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स के मुताबिक तीनों ने जहर का सेवन किया था और परिजन उन्हें तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां तीनों का इलाज किया गया और अब तीनों की हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर कंगाल हुआ परिवार, चोर ले उड़े करीब एक करोड़ का माल

मायके जाने की जिद के कारण हुआ विवाद
शुरुआती जानकारी के मुताबिक महेन्द्र की पत्नी रूचि रक्षाबंधन पर अपने मायके जाना चाहती थी। लेकिन महेन्द्र के पिता ने बहू रूचि को मायके जाने से मना कर दिया था। इधर रूचि मायके जाने की जिद पकड़े हुए थी इसी बात को लेकर बुधवार की सुबह रुचि और उसके पति महेन्द्र के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर महेन्द्र ने पहले तो पत्नी रूचि और सात साल की बेटी मानसी को जहर खिलाया और फिर खुद भी जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर तीनों को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां तीनों की हालत अब खतरे से बाहर है।

देखें वीडियो- खतरों का असली खिलाड़ी !