24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक गर्लफ्रेंड के दो बॉयफ्रेंड, दोनों पहुंच गए बर्थ-डे मनाने तो हो गया हंगामा

गर्लफ्रेंड का दूसरे लड़के से अफेयर का पता चलते ही पहुंचा युवक...कार से उतारकर की मारपीट...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 29 Jan 2022, 3:24 PM IST

chhatarpur.jpg

छतरपुर. छतरपुर में एक हसीने के दो दीवानों का जब आमना सामना हुआ तो जमकर हंगामा हो गया। बीच सड़क पर ही हाईवोल्टेज ड्रामा होने के साथ ही लात-घूंसे चले। जिसमें एक युवक घायल हो गया। सड़क से शुरु हुआ हंगामा अस्पताल में भी जारी रहा। इसी बीच लड़की अपने दोनों साथियों को अस्पताल में ही छोड़कर वहां से रवाना हो गई। किसी भी पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की है।

बर्थ-डे मनाने आए बवाल कर गए !
एक हसीना और दो दीवाने के कारण हुए हंगामे की घटना छतरपुर के जोगेन्द्र सिंह पेट्रोल पंप के पास की है। जहां उत्तर प्रदेश के लखनऊ के दो लड़के अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बर्थडे मनाने छतरपुर आए थे। इन दोनों लड़कियों में से एक लड़की का उत्तर प्रदेश के ही महोबा के रहने वाले दूसरे लड़के से भी अफेयर चल रहा था और जब उसे इस बात का पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी दूसरे लड़के के साथ कार से घूम रही है तो भी उसका पीछा करते करते छतरपुर पहुंच गया। उसने दूसरे लड़के की कार को ओवरटेक कर रोका और गर्लफ्रेंड व उसके दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ मारपीट शुरु कर दी।

यह भी पढ़ें- होटल में 'दरिंदो' के बीच लड़की को छोड़कर भागी सहेली, 3 घंटे तक बंधक बनाकर गैंगरेप

ये है पूरी घटना..
बताया जा रहा है कि लखनऊ का रहने वाला वैभव सिंह अपने दोस्त दोस्त सचिन तिवारी के साथ महोबा की रहने वाली दो लड़कियों रीना वर्मा (बदला हुआ नाम) और अंजलि साहू (बदला हुआ नाम) के साथ बर्थ-डे मनाने के लिए कार से छतरपुर आया था। इसी दौरान बस स्टैंड के पास जोगिंदर पेट्रोल पंप के तिराहे पर दो लड़कों ने उनकी गाड़ी के सामने बाइक अड़ा दी। बाइक सवार युवक जिसका कि नाम विक्की साहू बताया जा रहा है ने कार पर पत्थरों से हमला किया और कार सवार वैभव व रीना के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि रीना विक्की की भी गर्लफ्रेंड है। मारपीट में रीना के हाथ और वैभव की नाक में चोट आई थी। जिसके कारण उसे अस्पताल ले जाया गया, अस्पताल में भी विक्की व उसके साथी ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद दोनों लड़कियां रीना व अंजलि अपने दोनों दोस्तों को अस्पताल में ही छोड़कर वहां से निकल गईं।

देखें वीडियो- रसूखदारों का रसूख जमींदोज