24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल में ‘दरिंदो’ के बीच लड़की को छोड़कर भागी सहेली, 3 घंटे तक बंधक बनाकर गैंगरेप

सहेली के घर पर लगा मिला ताला..आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Jan 2022, 5:56 PM IST

gwalior_rape.jpg

,,

ग्वालियर. भोपाल की एक लड़की के साथ ग्वालियर की एक होटल में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती कुछ दिन पहले अपनी सहेली से मिलने के लिए उसके घर ग्वालियर गई थी और वहीं पर रह रही थी। 26 जनवरी की शाम सहेली उसे होटल रिवाज में चल रही एक पार्टी में लेकर गई और वहां पर एक कमरे में छोड़कर भाग निकली। इसके बाद युवती के साथ 3 घंटे तक कमरे में बंधक बनाकर गैंगरेप हुआ। किसी तरह पीड़िता बाद में होटल से भागकर पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

होटल के कमरे में छोड़कर भागी सहेली
भोपाल के निशातपुरा इलाके की रहने वाली 22 साल की कंचन (बदला हुआ नाम) 7 जनवरी को ग्वालियर में रहने वाली सहेली के घर गई थी। तब से कंचन सहेली के घर पर ही रह रही थी। 26 जनवरी को सहेली उसे रिवाज होटल में हो रही एक पार्टी में ले गई। जहां 8-10 लड़के पार्टी कर रहे थे। इसी बीच सहेली कंचन को होटल के एक कमरे में लेकर पहुंची और उसे वहीं छोड़कर भाग निकली।

यह भी पढ़ें- छात्रा की हिम्मत के बाद पकड़ाया सिरफिरा, राह चलती लड़कियों के बनाता था वीडियो

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सहेली के भागने के बाद एक लड़का कमरे में आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता के मुताबिक उस लड़के का नाम लोकेश साहू था। लोकेश के कमरे से जाने के बाद एक और युवक कमरे में आया और उसने भी उसके साथ रेप किया। दूसरे लड़के को सभी साहू जी कह रहे थे। रात 9 बजे के आसपास युवती किसी तरह कमरे से बाहर निकली और सीधे पुलिस थाने पहुंचकर अपने साथ हुई हैवानियत की शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- बहन की मदद से नाबालिग सहेली को घर बुलाकर रेप, गर्भवती होने पर खुलासा

सहेली के घर पर लगा है ताला
पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु की और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जिस सहेली के घर पर लड़की रुकी हुई थी उसके घर पर भी ताला लगा हुआ है। जिससे उसकी भूमिका भी मामले में संदेह लग रही है। पुलिस को दिए अपने बयान में कंचन (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसे तीन घंटे तक कमरे में बंद रखा गया और वो रोते हुए आरोपियों से छोड़ देने की गुहार लगाती रही लेकिन वो उसकी आबरू तार-तार करते रहे।

देखें वीडियो- दुकान पर बैठकर सब्जी बेच रहा बंदर !