
Sunday Political Club : छतरपुर में हर वर्ग के वक्ता क्या बोले, आप भी सुनें
छतरपुर। शहर के गांधी आश्रम में हुए टॉक शो में करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग शामिल हुए। मप्र गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद आर्य ने कहा कि देश में भय और असुरक्षा का माहौल बना है।
किसानों के साथ छलावा हुआ है। केंद्र सरकार की नीतियों ने देश को कमजोर किया है। समाजसेवी शंकरलाल सोनी ने कहा कि सरकार को और समय मिलना चाहिए। एक साथ सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता है, लेकिन कुछ प्रयास हुए हैं। भाजना नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक खरे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश को दुनिया में पहचान दिलाई है। केंद्रीय गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि 2014 का जो माहौल देश में था वह इस बार नही है। दमयंती पाणी ने कहा कि देश में माहौल बदला है। सोशल मीडिया से अब सरकार की योजनाओं ने देश को मजबूत किया है। इस बसह में दमयंती पाणी, शांतिकपूर पोद्दार, सुधीर अवस्थी, पं. प्रेमनारायण मिश्रा, नीलम पांडे, चंद्रिका प्रसाद वाजपेयी, विजय सिंह परिहार, अंकित मिश्रा, रामकृपाल यादव सहित अनेक लोगों ने हिस्सा लिया।
Published on:
10 Mar 2019 08:04 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
