
सरानी गांव में हैंडपंप के सहारे ढाई हजार की आबादी
छतरपुर. जिले के अधिकांश लोग गर्मियों के दौरान पानी की कमी से जूझ रहे हैं। सर्वे में यह बात सामने आई है कि 54 प्रतिशत लोग गर्मी में पानी संकट से परेशान हैं, जबकि 60 प्रतिशत आबादी हैंडपंप के सहारे अपना पानी निकालने को मजबूर है। गूगल के जरिए किए गए पत्रिका सर्वे में पूछा गया था कि क्या आपके क्षेत्र में गर्मियों के दौरान पानी की कमी होती है? इस पर 54 प्रतिशत ने हां कहा, जबकि 46 प्रतिशत ने नहीं का उत्तर दिया।
जब पूछा गया कि क्या आपने पेयजल समस्या के समाधान के लिए कभी किसी अधिकारी या पंचायत में शिकायत की है? तो 30 प्रतिशत ने कहा कि हां, और कार्रवाई हुई, जबकि 24 प्रतिशत ने कहा कि हां, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 30 प्रतिशत ने बताया कि उन्होंने कभी शिकायत नहीं की, जबकि 16 प्रतिशत ने यह कहा कि शिकायत करने की जरूरत महसूस नहीं हुई। सर्वे में यह भी पूछा गया कि कभी-कभी आप अपने घर में पानी की आपूर्ति किस स्रोत से प्राप्त करते हैं? तो 60 प्रतिशत ने कहा कि वे हैंडपंप से पानी प्राप्त करते हैं, जबकि 25 प्रतिशत ने सरकारी नल से पानी मिलने की बात कही। वहीं, 10 प्रतिशत ने कुआं या बावड़ी का इस्तेमाल बताया और 15 प्रतिशत ने टैंकर का इस्तेमाल करना बताया।
Updated on:
23 Apr 2025 10:44 am
Published on:
23 Apr 2025 10:43 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
