यूपी-एमपी सीमा पर स्थित कैमाहा गांव में सड़क किनारे राहुल गांधी के इंतजार में खड़े सैकड़ों किसानों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को अपना दुखड़ा सुनाया। शनिवार दोपहर 11:30 बजे राहुल गांधी कैमाहा पहुंचे। इस दौरान 200 से अधिक किसान मौजूद रहे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वे तरह किसानों के साथ हैं। वहीं सूखा राहत में धांधली, एमपी के कर्मचारियों की समस्या आदि से आलोक चतुर्वेदी ने राहुल गांधी को अवगत कराया और एमपी की भी हकीकत परखने के लिए यहां का भ्रमण करने का आमंत्रण दिया। इस मौजूद अनीस खान, पप्पू चौरसिया, स्वदेश जैन, भगवान दास कुशवाहा, पप्पू दाऊ आदि मौजूद थे।