
छतरपुर. छतरपुर के विंध्यवासिनी मंदिर के पास स्थित तालाब की सफाई के दौरान एक ऐसी दुर्लभ मछली मछुआरे के जाल में फंसी जो कि शहर में चर्चाओं का विषय बन गई है। दुर्लभ मछली पकड़े जाने की खबर लगते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। मछली काफी अजीबो गरीब थी जिसे देखने पर पहली नजर में ऐसा लगता था जैसे कि मछली की चार आंखें हैं। जाल में फंसी इस दुर्लभ मछली को कुछ देर बाद मछुआरे ने वापस तालाब में ही छोड़ दिया।
मछुआरे के जाल में फंसी 4 आंखों वाली मछली !
छतरपुर में नगर पालिका सफाई अभियान चला रही है और इसी के तहत शहर के विंध्यवासिनी मंदिर के पास के तालाब में भी सफाई अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान राजू रैकवार नाम के मछुआरे ने जैसे ही तालाब में मछली पकड़ने के लिए अपना जाल फेंका तो उसमें एक दुर्लभ मछली फंस गई। मछली को देख ऐसा लगता है की उसकी 4 आंखे हैं। मछली पकड़ने वाले राजू रैकवार ने बताया कि उसे मछली पकड़ते-पकड़ते 40 साल हो गए हैं लेकिन उसने पहली बार ऐसी मछली देखी है, जो अपने आप में अलग है। मछुआ समाज के जिला संयोजक आशीष रैकवार ने भी बताया कि ऐसी प्रजाति की मछली को मैंने भी पहली बार देखा है।
मछली को देखने लगी लोगों की भीड़
मंदिर के पास के तालाब से दुर्लभ मछली के पकड़े जाने की खबर शहर में आग की तरह फैली और देखते ही देखते मछली को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हर कोई मछली को देखकर हैरान था। मछली को जिंदा रखने के लिए मछवारे राजू ने उसे एक पॉलीथिन में पानी भरकर रखा था जिसे कुछ देर बाद उसने वापस तालाब में ही छोड़ दिया। भले ही णछली को वापस तालाब में छोड़ा जा चुका है लेकिन उसकी चर्चा अभी भी लोगों के बीच बनी हुई है।
Published on:
16 Dec 2022 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
