
अशोक व करन सिंह जीते सबसे ज्यादा अंतर से
छतरपुर. जिला पंचायत के सभी 22 वार्डो के परिणाम घोषित हो गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जीआर ने शुक्रवार को सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र जारी कर दिए हैं। मतादाताओं ने परिवारवाद को नकार दिया है। तीन बार के विधायक रहे विजय बहादुर सिंह की पत्नी मनीषा राजे, पूर्व विधायक पुष्पेन्द्रनाथ पाठक के बेटे अमृतांश पाठक चुनाव हार गए हैं। वहीं, ईशानगर से युवा चेहरा शशिकांत शुक्ला, गुलगंज सामान्य वार्ड से अनूसूचित जाति का दिव्यांग युवक चुनाव जीत गए हैं।
अशोक व करन सिंह जीते सबसे ज्यादा अंतर से
जिला पंचायत की 22 वार्डो में वार्ड नंबर 11 से अशोक पटेल अने निकटम उम्मीदवार संतोष अहिरवार से सबसे ज्यादा 17106 मतों से जीते। इसी तरह वार्ड नंबर 22 के उम्मीदवार करन सिंह ने अपने निकटतम उम्मीदवार सविता से 11552 मतों के अंतर से जीत हासित की है। वहीं, वार्ड एक से पूर्व विधायक की पत्नी केवल 630 मतों से हार गई। इसी तरह ईशानगर वार्ड से शशिकांत शुक्ला ऊर्फ छोटू केवल 205 मतों से चुनाव जीत गए।
अध्यक्ष के लिए गुणा-भाग शुरु
सदस्यों का निर्वाचन पूरा होते ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक उठापठक शुरु हो गई है। सामान्य महिला के लिए आरक्षित अध्यक्ष की कुर्सी पर तीन बार के पूर्व विधायक विजय बहादुर सिंह की पत्नी को हराने वाली मीरा मिश्रा, मातगुवां से विजयी प्रत्याशी भाजपा नेता इंदविक्रम सिंह बुंदेला की पत्नी उमा बुंदेला का नाम अध्यक्ष पद से लिए चर्चा में है। वहीं विद्या अग्निहोत्री को भी अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा है।
सदस्य ने मांगी सुरक्षा
जिला पंचायत सदस्यों के लिए प्रमाण पत्र वितरण के बाद वार्ड 18 से विजयी हुए मनोज अहिरवार कक्ष से बाहर नहीं निकले, उन्होंने खुद के लिए खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की। उसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा में उनके मन मुताबिक गन्तव्य भेजा गया। सदस्य चुने जाने के बाद अध्यक्ष पद के लिए गुणाभाग शुरु होने से मनोज को खुद को कैप्चर किए जाने की आशंका थी। जिसकारण से उन्होंने सुरक्षा मांगी।
इनको मिला सफलता
वार्ड क्रमांक विजेता (मिले मत) हारे उम्मीदवार (मिले मत)
01 मीरा (11211) मनीषा राजे(10581)
02 देवीदयाल अहिरवार(8386) रजवा प्रजापति(5911)
03 कामता प्रसाद अहिरवार(5364) अभिलाषा अहिरवार(5061)
04 पार्वती राजपूत(6982) लीला पाल (5958)
05 सविता(6452) भागवती प्रजापति(3526)
06 अभिलाष अहिरवार (20639) गिरजा प्रजापति(7703)
07 रविन्द्र कुमार पटेल(7025) नदंकिशोर कुशवाहा(5052)
08 प्रीति यादव (10288) नीरजा (9071)
09 कमलेश यादव(9988) राजकुमारी द्विेदी(8798)
10 वर्षा राजा (9673) मत्थी बाई पटेल (8431)
11 अशोक पटेल(22914) संतोष अहिरवार(5808)
12 माना बाई पाल(7805) रामकुंवर रैकवार(7381)
13 ममता कुशवाहा(6472) पुष्पा पटेल(6339)
14 उमा बुंदेला(12061) अदित सिंह(8026)
15 शशिकांत शुक्ला(5858) जयंती सिंह(5653)
16 सविता पटेल(6518) पूजा यादव(4933)
17 मुन्नी (6952) मेवारानी गौड़(6699)
18 मनोज अहिरवार(4242) अरुणा राजे(3767)
19 खेमाबाई अहिरवार(5171) वर्षा फौजदार(4530)
20 रामबाई अहिरवार(6197) माया यादव(5285)
21 विद्यादेवी अग्निहोत्री(12234) राजेश राजे(10897)
22 करन सिह(18494) सविता रानी काछी(6942)
Published on:
15 Jul 2022 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
