27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ा हादसा : ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार स्कूटी, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत, VIDEO

- दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत- ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार स्कूटी- छतरपुर से पन्ना जा रहे थे स्कूटी सवार- देर रात 1.30 बजे हुआ हादसा
less than 1 minute read
Google source verification
3 died in accident chhatarpur

बड़ा हादसा : ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार स्कूटी, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत, VIDEO

ट्रैफिक विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा सड़क हादसा सूबे के छतरपुर जिले के खजुराहों से सामने आया है। यहां बमीठा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले टोरिया नेशनल हाईवे पर बड़े सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक हो गई है।

बता दें कि यहां एक तेज रफ्तार स्कूटी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में स्कूटी सवार 3 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि हादसे के बाद स्कूटी भी पूरी तरह से नष्ट हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गवाने वाले तीनों युवक पन्ना के पुरुषोत्तमपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वो किसी काम से चतरपुर आए थे और यहीं से पन्ना के लिए रवाना हो रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना देर रात करीब 1.30 बजे घटी है।

यह भी पढ़ें- Bhojshala ASI Survey : भोजशाला सर्वे का 19वां दिन, हिंदू पक्ष ने शुरु किया हनुमान चालीसा का पाठ, जाने वजह

बमीठा थाना क्षेत्र के टोरिया नेशनल हाईवे पर ये दर्दनाक हादसा हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही छतरपुर एसपी अगम जैन घटना स्थल पहुंचे और जांच में जुटी पुलिस टीम को जरूरी दिशा निर्देश दिए। हादसे में पन्ना के पुरुषोत्तमपुर में रहने वाले 25 वर्षीय लक्ष्मण कुशवाहा, 17 वर्षीय नीरज रैकवार और 25 वर्षीय सुनील रैकवार की मौके पर मौत हो गई।