11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज शुरु होगी सीएम राइज विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन की प्रक्रिया

लॉटरी से चयन के बाद सात दिन में प्रवेश लेना अनिवार्य है। अन्यथा की स्थिति में प्रतिक्षा सूची के छात्रों को शामिल कर लिया जाएगा। सभी छात्रों को लॉटरी चयन के बाद 12 जून से 19 जून तक समस्त दस्वावेज कक्षा अध्यापक के पास ही जमा किए जाएंगे।

2 min read
Google source verification
cm rise school

सीएम राइज स्कूल नौगांव

छतरपुर/नौगांव. सीएम राइज शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2024-25 के लिए कक्षा छठवीं, नवमी एवं ग्यारहवीं में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानि कि 1 जून से शुरु होने जा रही है। चयन लॉटरी के आधार पर होगा। जिसकी सूची निकाली जाएगी।

संकायवार भाषा के रहेंगे विकल्प


छतरपुर सीएम राइज के प्राचार्य जीपी अग्रवाल ने बताया कि लॉटरी से चयन के बाद सात दिन में प्रवेश लेना अनिवार्य है। अन्यथा की स्थिति में प्रतिक्षा सूची के छात्रों को शामिल कर लिया जाएगा। सभी छात्रों को लॉटरी चयन के बाद 12 जून से 19 जून तक समस्त दस्वावेज कक्षा अध्यापक के पास ही जमा किए जाएंगे। कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिए 1 से 10 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। सीटे रिक्त होने की दशा में संकायवार प्रवेश सूची 19 जून को जारी की जाएगी। विज्ञान संकाय में हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम से, कला संकाय में हिंदी माध्यम से, वाणिज्य संकाय में अंग्रेजी माध्यम से प्रवेश दिए जाएंगे।

शाम पांच बजे तक ही जमा होंगे फॉर्म


नौगांव सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य आरके पाठक ने संबंधित विद्यार्थियों से निर्धारित समयावधि में अपने फार्म जमा करने की अपील की है। प्राचार्य आरके पाठक ने बताया कि 1 जून से 10 जून 2024 तक फार्म वितरित किए जाएंगें और इसी अवधि में जमा भी होंगे। आवेदन पत्र सहपत्रों सहित जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून की शाम 5 बजे तक होगी। लॉटरी पद्धति के द्वारा कक्षावार प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न की जावेगी। कक्षा छठवीं के अंग्रेजी माध्यम की 40 सीटों हेतु 11 जून को दोपहर 12 से 2 बजे तक तथा हिन्दी माध्यम की 20 सीटों हेतु 3 से 5 बजे तक लॉटरी प्रक्रिया चलेगी। इसी तरह कक्षा नवमीं के अंग्रेजी माध्यम की 80 सीटों हेतु 12 जून को दोपहर 12 से 2 बजे तक तथा हिन्दी माध्यम की 80 सीटों हेतु 3 से 5 बजे तक लॉटरी प्रक्रिया चलेगी। कक्षा ग्यारहवीं में केवल कला (आर्ट) संकाय में दस स्थान रिक्त हैं। विज्ञान संकाय की सीटें संस्थागत छात्र-छात्राओं से भर चुकी है। विज्ञान संकाय में सीट रिक्त नहीं हैं। लाटरी पद्धति से चयन उपरान्त समस्त आवश्यक दस्तावेज फाइल कवर में प्रवेश फार्म में संलग्न कर 19 जून 2024 तक कक्षा अध्यापक के पास जमा करना व प्रवेश लेना अनिवार्य होगा, अन्यथा प्रतीक्षा सूची के छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग