1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में हुआ मुनि विनम्र सागर सहित पांच मुनि संघ का मंगल प्रवेश

शहर में हुआ मुनि विनम्र सागर सहित पांच मुनि संघ का मंगल प्रवेश

2 min read
Google source verification
शहर में हुआ मुनि विनम्र सागर सहित पांच मुनि संघ का मंगल प्रवेश

शहर में हुआ मुनि विनम्र सागर सहित पांच मुनि संघ का मंगल प्रवेश

छतरपुर। छतरपुर शहर में आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि विनम्र सागर, मुनि निश्वार्थ सागर, मुनि निर्मद सागर, मुनि निसर्ग सागर, मुनि श्रवण सागर महाराज सहित पांच मुनि संघ का मंगल प्रवेश नगर में हुआ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मुनि संघ की अगवानी करने नगर के प्रवेश द्वार पर पहुंचे, जिनमें महिलाऐं, पुरुष, बालक बालिकाओं सभी ने बढ़चढ़ कर श्रद्धा भाव से मुनि संघ का स्वागत वंदन किया। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं ने जगह-जगह घरों के बाहर रंगोली बनाई और मुनि संघ का पाद प्रक्षालन किया।
जैन समाज के मीडिया प्रभारी रीतेश जैन ने बताया जैनाचार्य विद्यासागर महाराज जिनको आज पूरी दुनिया छोटे बाबा के नाम से भी जानती है, ऐसे महान आचार्य संत के परम प्रभावी शिष्य पंच मुनि संघ का मंगल प्रवेश की सूचना मिलते ही जैन युवक मंडल, महिला मंडल सहित तमाम श्रद्धालु 1 सप्ताह से ही मुनि संघ के नगर आगमन की तैयारी में जुट गए थे। पांच मुनियों के नगर आगमन को लेकर पूरे जैन समाज मे हर्षोल्लास की लहर है। 27 फरवरी को संत विद्यासागर महाराज की आज्ञा पाकर पांच मुनि कुंडलपुर तीर्थ से मंगल विहार कर बुद्धवार सुबह 8 बजे छतरपुर में पद यात्रा कर पधारे हैं। नगर प्रवेश के पश्चात मुनिसंघ ने नगर के भव्य जिनालयों की वंदना की। तत्पश्चात धर्मसभा में मुनि द्वारा जीवों के कल्याण के लिए धर्म देशना दी गई। इस दौरान जैन समाज अध्यक्ष अरुण कुमार जैन, उपाध्यक्ष अजय फट्टा, रीतेश जैन, महामंत्री स्वदेश जैन, सहमंत्री अजित जैनए, समाजसेवी प्रदीप चौधरी, अशोक जैन, बब्बू जैन, स्वप्निल जैन, मुकेश जैन, देवराज जैन, विमल जैन, राकेश जैन, दिलीप जैन, मनीष जैन, नरेंद्र जैन धनगुवां, संतोष बकील, अरविंद बड़कुल, नवनीत जैन सहित सकल दिगम्बर जैन समाज ने श्रीफल अर्पित कर मुनिसंघ से ग्रीष्मकालीन वाचना करने का निवेदन किया। मुनि संघ के नगर प्रवेश से पूरा नगर मुनिराजों के जयकारों से गूंज उठा।