Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करवा चौथ के लिए सज गया बाजार, मिट्टी के करवा के साथ ही चांदी के करवा भी पसंद कर रही महिलाएं

पति की दीर्घायु की कामना का पर्व करवा चौथ २० अक्टूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। अभी से महिलाएं तैयारी में जुटी हुई हैं। बाजार गुलजार हो गए हैं, महिलाएं खरीदारी कर रहीं हैं।

2 min read
Google source verification
shop

करवा चौथ की सामग्री

छतरपुर. पति की दीर्घायु की कामना का पर्व करवा चौथ २० अक्टूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। अभी से महिलाएं तैयारी में जुटी हुई हैं। बाजार गुलजार हो गए हैं, महिलाएं खरीदारी कर रहीं हैं। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। करवाचौथ के पर्व पर बाजार में मिट्टी के बने करवा, पूजन सामग्री की दुकानें भी सजी गई हैं। मिट्टी के करवा 20 से 50 रुपए तक बिक रहे हैं। वहीं चांदी के करवा की कीमत दो हजार से 4 हजार तक है। करवाचौथ के पर्व से पहले सराफा, साड़ी का बाजार गुलजार हो गया है। मंगलवार को भी महिलाओं की भीड़ देखी गई। इस व्रत में महिलाएं नई साड़ी, गहने का श्रृंगार कर पूजा करती हैं। महिलाएं इस दिन भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, चंद्रमा की पूजा करती हैं। इस रात में छलनी में चांद का दीदार कर अघ्र्य चढ़ाकर व्रत खोलती हैं। करवाचौथ के मद्देनजर बाजारों में खास रौनक नजर आ रही है। मिट्टी के करवा 20 से 50 रुपए तक बिक रहे हैं। वहीं चांदी के करवा की कीमत दो हजार से 4 हजार तक है।

फैंसी चूडिय़ों से सजा बाजार


करवाचौथ के लिए चूड़ी बाजार में फैंसी चूडिय़ों से दुकानें भरी हुई हैं। दुकानदार रिंकू लक्षकार ने बताया कि धागे की वर्क वाली चूडिय़ों को बेहद पसंद किया जा रहा है। कांच की चूडिय़ों की स्वरूप भी बदलता जा रहा है। उसी के अनुरूप बाजार में चूडिय़ां मौजूद है। ऐसे में महिलाएं साड़ी के रंग से मेल की चूड़ी खरीद रही हैं। जडाऊ चूडिय़ों को भी पसंद किया जा रहा है। चूडिय़ों और कड़े को करवा चौथ के हिसाब से डिजाइन किया गया है। बाजार में बेहतर डिजाइनर चूडिय़ों का दाम 200 रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक की हैं।

डिजाइनर साड़़ी की मांग


इस बार करवाचौथ पर बाजार में बॉलीवुड डिजाइनर साड़ी की धूम मची हुई है। साड़ी विक्रेता प्रगति जैन ने बताया कि, इन साडिय़ों का रेट 600 रुपए से तीन हजार रुपए तक है। मध्यमवर्गीय महिलाओं को यह साडिय़ां खासी पसंद आ रही है। वहीं ब्लू फाक्स, शिफान सिल्क, गार्डेन सिल्क, बनारसी साडिय़ों को भी महिलाएं पसंद कर रही हैं। वहीं ऑनलाइन खरीदारी का प्रचलन भी तेजी से बढ़ा है। विभिन्ना ऑनलाइन शॉपिंग से महिलाएं साडिय़ा, चूड़ी, सौंदर्य प्रसाधन की सामान मंगा रहीं हैं। महिलाओं की माने तो त्योहारों पर ऑलनाइन शॉपिंग करने पर ऑफर मिल रहे हैं। इसमें कलर, वैराइटी की भी च्वाइस रहती है।