
The effect of the news
छतरपुर। शहर के पार्को की बदहाली को सुधारने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष सक्रिय हो गई है। पत्रिका में पार्को की स्थिति की खबर प्रकाशित होने पर शहर के जवाहर मार्ग पर सर्किट हाउस तिराहे के पास स्थिति सनसिटी पार्क का नपाध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह ने मंगलवार को निरीक्षण कर जायजा लिया। विगत दिनों वहां असमाजिक तत्वों द्वारा संपति की तोडफ़ोड़ की गई थी। वहां पर असमाजिक तत्वों द्वारा जो हानि पहुंचाई गई, उसको सही कराने और लाइट लगवाने के भी निर्देश नपाध्यक्ष ने दिए। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा लगातार शहर के पार्को का निरीक्षण किया जाता है ,लेकिन हमारे साथ-साथ शहर के लोगों को भी पार्को को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए, क्योंकि पार्क हमें स्वच्छ हवा देते हैं।
मरम्मत व लाइट लगाने के दिए निर्देश
उन्होंने शहर के टूटे पार्को को जल्द ठीक कराने व लाइट व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद नपाध्यक्ष महाराजा कॉलेज तिराहा स्थित कारगिल चौक भी पहुंची और वहां लाइट लगवाने की घोषणा भी की। इस दौरान उनके साथ इंजीनियर पीडी तिवारी, अभिषेक खरे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष द्रोपती कुशवाहा, सीता सिंह, रवींद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
असमाजिक तत्वों का रहता है डेरा
शहर के पार्को में शाम ढलते ही नशा करने वाले लोगों का जमावड़ा हो जाता है। ये लोग नशा करने के बाद नशे की सामग्री पार्क में ही फेंक देते हैं। इसके अलावा पार्क की संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाते हैं। जिन पार्को में लाइट की व्यवस्था नहीं है, वहां असमाजिक तत्वों का डेरा जमता है। इस समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका अध्यक्ष ने पार्को को रोशन करने के लिए लाइट लगवाने के निर्देश दिए। ताकि असमाजिक तत्व शाम होते ही पार्को में अपना डेरा न जमा सकें।
Published on:
13 Nov 2019 06:00 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
