5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुंदेली रत्न देशराज पटेरिया के लोकगीतों के साथ हुई छठवीं शाम की शुरुआत

खजुराहो फिल्म महोत्सव में पटेरिया के भतीजे व साथियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतिबुंदेली कलाकारों के बाद मुबंई के कलाकारों ने दी ग्रुप प्रस्तुति

less than 1 minute read
Google source verification
बुंदेली कलाकारों के बाद मुबंई के कलाकारों ने दी ग्रुप प्रस्तुति

बुंदेली कलाकारों के बाद मुबंई के कलाकारों ने दी ग्रुप प्रस्तुति

छतरपुर। खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फि़ल्म महोत्सव की छटवीं शाम बुंदेलखंड के चर्चित बुन्देली रत्न प्रसिद्ध लोकगीत गायक स्व.देशराज पटेरिया के नाम रही। मंच से उनकी गायकी व बुंदेली लोकगीत को लेकर किए गए उनके कार्यो को यादकर श्रद्धांजलि देते हुए मंच पर उनके भतीजे जयप्रकाश पटेैरिया और कमलेश कुशवाहा तथा साथी कलाकारों के लोकगीतों की प्रस्तुति से शुरू हुई। बुंदेली गीतों की प्रस्तुति से न केवल स्थानीय बल्कि देश भर के दर्शकों को बुंदेली माटी की महक मिली। पटेरिया को श्रद्धांजति के वक्त सबकी आंखए नम हो गई, लेकिन जब पारंपरिक रूप से लोकगीतों के माध्यम से बुंदेलखंड की संस्कृति की प्रस्तुति दी गई। तो बुंदेली धरा के सपूत पर सबने गर्व महसूस किया।

स्थानीय नृत्यांगनाओं ने दिखाई कला
लोकगीत के बाद शैलवी सिंह और पारुल गुप्ता सहित अन्य स्थानीय नृत्यांगनाओं ने नृत्य प्रस्तुत किए। बुंदेली रंग में रगे कार्यक्रम की प्रस्तुति ने न केवल कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों बल्कि वचुर्अल दर्शकों ने जमकर लुफ्त उठाया। इसके बाद समारोह में हारमोनी म्यूजिकल बैंड ने शानदार गीतों की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर लिया।

मुबंई के ग्रुप ने किया धमाल
समारोह के संयोजक तथा फि़ल्म अभिनेता राजा बुन्देला तथा अभिनेत्री शुस्मिता मुखर्जी ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। आयोजन में बुंदेली कलाकों के बाद फिल्मी दुनिया मुंबई के रोहन ग्रुप के कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर शानदार ग्रुप नृत्य की प्रस्तुति दी। वॉलीबुड को मंच पर उतारने वाले मुंबई के ग्रुप की प्रस्तुति ने दर्शकों को बुंदेलखंड से लेकर मायानगरी तक की झलक दिखा दी।