26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनियंतित्र बस पहले बाइक फिर कार में मारी टक्कर, बाइक सवार दो घायल

आक्रोशित स्थानीय लोगों ने की बस में तोडफ़ोड़

less than 1 minute read
Google source verification
अनियंतित्र बस पहले बाइक फिर कार में मारी टक्कर, बाइक सवार दो घायल

अनियंतित्र बस पहले बाइक फिर कार में मारी टक्कर, बाइक सवार दो घायल

छतरपुर. छतरपुर से नौगांव होते हुए हरपालपुर जा रही एक बस ने रास्ते में पहले बाइक में टक्कर मार दी। फिर आगे ता रही कार में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कार पीछे से डेमेज हो गई। वहीं घटना के गुस्साए आसपास के लोगों ने बस में तोडफ़ोड़ कर दी।
जानकारी के अनुसार रविवार को शाम करीब ६ बजे बस क्रमांक एमपी १६ पी ०१९९ सवारियां लेकर नौगांव होते हुए हरपालपुर जा रही थी। इसी दौरान बस ने महेबा तिराहा के पास स्थित धुबेला रिसोर्ट से निकल रहे बाइक क्रमांक एमपी १६ एमजी ९२०४ में बस ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अंकित राजा निवासी खरका सहित दो लोग घायल हो गए। वहीं इसके बाद बस ने कुछ की दूर पहुंचकर आगे चल रही बोलेरो कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार श्रीपत यादव निवासी टुडर चोटिल हो गया और कार पीछे से डेमेज हो गई। इस दौरान अन्य राहगीर बस से बचते नजर आए। घटना के देख आसपास के लोगों एकत्र हो गए और यह देख बस चालक व परिचालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं घटना से आक्रोशित आसपास के लोगों ने बस में तोडफ़ोड़ कर दी। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची थाना नौगांव की पुलिस द्वारा बास को थाना ले जाया गया। घायल अंकित राजा सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि बस चालक नशे में था। जिससे बस को नियंत्रित नहीं कर पा रहा था। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के दौरान एक ऑटो को भी टक्कर मारी थी हालात कि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ।