24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहब्बत में रोड़ा बना पति तो पत्नी ने चाय में दे दिया जहर

2 बच्चों की मां ने प्रेमी के कहने पर चाय में जहर मिलाकर पति को पिलाया..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 30 Jan 2022, 7:14 PM IST

tea.jpg

छतरपुर. छतरपुर में एक महिला ने प्रेमी के कहने पर अपने पति की जान लेने की कोशिश की। महिला ने पति को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। जिसे पीने के बाद पति की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में तहसीलदार को दिए गए अपने बयान में खुद पति ने इस बात का खुलासा किया है कि पत्नी ने उसे चाय में जहर देकर मारने की कोशिश की है। महिला दो बच्चों की मां है और उसकी शादी को 8 साल हो चुके हैं।

पति को चाय में जहर मिलाकर पिलाया
पत्नी के द्वारा पति की जान लेने की कोशिश करने का ये सनसनीखेज मामला छतरपुर जिले के लवकुशनगर के देवपुर गांव का है। अस्पताल में भर्ती पीड़ित पति प्रमोद विश्वकर्मा ने नायब तहसीलदार को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी शादी को 8 साल का वक्त गुजर चुका है। उनके दो बच्चे भी हैं लेकिन पत्नी सुधा का दूर के रिश्तेदार संतोष विश्वकर्मा से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के बीच अवैध संबंध हैं जिन्हें लेकर उसने पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश भी की लेकिन पत्नी नहीं मानी और अब प्रेमी संतोष के कहने पर चाय में जहर मिलाकर उसे मारने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें- दोस्त बनाने लगा गलत संबंध बनाने का दबाव तो विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

पत्नी से इतना प्यार कि अब भी सब भूलने को तैयार
पति प्रमोद पत्नी से बेहद प्यार करता है। उसका कहना है कि सुधा बहुत सुंदर है और हमारे दो बच्चे हैं। मैं उसे छोड़ना नहीं चाहता। इतना सबकुछ होने के बाद भी प्रमोद अस्पताल में पड़े-पड़े फोन पर पत्नी की तस्वीर को देखता रहा। उसे अभी भी उम्मीद है कि पत्नी सबकुछ छोड़कर उसके पास लौट आएगी। वो पत्नी को माफ करने के लिए भी तैयार है।

देखें वीडियो- ये कैसी गुंडागर्दी ! पेशाब करने पर बुजुर्ग की पिटाई