24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्त बनाने लगा गलत संबंध बनाने का दबाव तो विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

घर के सामने ही सीमेंट की दुकान चलाने वाले व्यापारी से थी महिला की दोस्ती..गलत संबंध बनाने का बना रहा था दबाव..  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 30 Jan 2022, 4:28 PM IST

gwalior_woman.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक विवाहिता के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने उसके ही दोस्त पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला का दोस्त ही उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। वो महिला को बदनाम करने की धमकी देता था और इसी कारण महिला ने जहर खाकर खुदकुशी की थी। घटना के बाद से आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

13 दिसंबर को महिला ने की थी खुदकुशी
पुलिस के मुताबिक शहर के हजीरा गणेश कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता रंजना (बदला हुआ नाम) ने 13 दिसंबर 2021 को जहर खा लिया था। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां इलाज के दौरान रंजना की मौत हो गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि रंजना पहले जहां किराए पर रहती थी उसी मकान में दीपेन्द्र तोमर नाम का युवक सीमेंट एजेंसी चलाता था। क्योंकि रंजना का पति ट्रक ड्राइवर है इसलिए वो अक्सर घर से बाहर ही रहता था। पति की गैर मौजूदगी में दीपेन्द्र का घर पर आना जाना होता था जिसके कारण रंजना की उससे दोस्ती हो गई थी।

यह भी पढ़ें- शादी के 2 महीने बाद क्रूरता की हद पार, पत्नी के गाल-हाथ पर काटा, सिर पर मारा



गलत संबंध बनाने के लिए बना रहा था दबाव
पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि दीपेन्द्र दोस्ती का गलत फायदा उठाकर रंजना से अवैध संबंध बनाना चाहता था। आरोपी रंजना पर गलत संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था जिसके बारे में जब रंजना ने पति को बताया तो पति ने वो मकान छोड़ दिया और हजीरा इलाक में आकर किराए पर कमरा लेकर रहना लगा। लेकिन दीपेन्द्र ने इस घर को भी ढूंढ लिया और यहां आकर भी वो रंजना पर दबाव बना रहा था। वो उसे ब्लैकमेल करने की धमकी देता था इतना ही नहीं आरोपी रंजना से धमकाकर एक सोने की चेन और मोबाइल भी ले चुका था। ये भी पता चला है कि जब रंजना ने जहर खाया था तो दीपेन्द्र घर के बाहर ही खड़ा था जो बाद में फरार हो गया।

देखें वीडियो- ये कैसी गुंडागर्दी ! पेशाब करने पर बुजुर्ग की पिटाई