छतरपुर. बुधवार को छतरपुर पहुंचे राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने छतरपुर का नाम महाराजा छत्रसाल के नाम पर छत्रसाल नगर रखने की मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सामने उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि महाराजा छत्रसाल का क्षेत्र के लिए किया गया उल्लेखनीय काम को देखते हुए लोग उन्हें मानते हैं। इसलिए लोगों ने उनके नाम पर शहर का नाम करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने प्रस्ताव पर सहमित जताते हुए 2 जून को मुख्यमंत्री के छतरपुर प्रवास पर नाम परिवर्तन की मांग उठाने की बात कही है।
लाइटिंग से होगा शहर रोशन
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने छतरपुर में संभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 2 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महाराजा छत्रसाल की जयंती एवं गौरव दिवस के कार्यक्रम में छतरपुर में शामिल होंगे। इस दौरान छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, सागर के 1 लाख लोग शहर पहुंचेगे। इसके साथ ही शहर को विशेष लाइटिंग से सजाया जाएगा।
महाकाल लोक में नहीं हुआ भ्रष्टाचार
मंत्री ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि महाकाल लोक में भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। सप्त ऋषि की मूर्ति दो माह में हो कंप्लीट हो जाएगी। मंत्री भाजपा कार्यालय में जिले के पदाधिकारियों के साथ की भी बैठक की।