6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर में इलाज के दौरान महिला की मौत, आरोपियों ने महिला के सीने में मारी थी गोली

पुलिस द्वारा परिवार की सदस्यों व अन्य लोगों को थाना में बुलाकर की जा रही पूछताछ

less than 1 minute read
Google source verification
Woman died during treatment in Gwalior, the accused shot her in the chest

Woman died during treatment in Gwalior, the accused shot her in the chest

छतरपुर. शहर के मुक्तीधाम के पास शुक्रवार को बाइक सवार ४ नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला को गोली मार दी थी। घटना में घायल महिला को आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में ग्वालियर मेडिकल रेफर किया था। जहां महिला की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

गौरतलब है कि घटना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बिजावर नाका स्थित भैंसासुर मुक्तिधाम के पास सुनसान इलाके में शुक्रवार को दोपहर शांतिनगर कॉलोनी निवासी ज्योति शुक्ला (38) पति राहुल शुक्ला डिसेंट स्कूल में पढऩे वाली अपनी बेटी को लेने अपने बेटे के दोस्त 18 वर्षीय सूर्यांश प्रजापति के साथ जा रही थी। इसी दौरान अचानक २ बाइकों पर सवार होकर आए ४ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने रास्ता रोका और महिला पर कट्टे से गोली चला दी। जो महिला के दायी ओर छाती में जाकर लगी और राउंड करती हुई नीचे की ओर रीढ़ की हड्डी में धंस गई। वहीं इस घटना में बाइक चला रहे सूर्यांश के हाथ में भी छर्रे लगे थे। घटना के बाद महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था। जहां पर देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस द्वारा परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोगों से पूछतांछ कर रही हैं।

इस मामले में सीएसपी लोकेंद्र सिंह का कहना है कि महिला की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसमें की धारा 302 का इजाफा किया है। पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद ही घटना साफ हो सकेगी।