
CHHATARPUR
छतरपुर/घुवारा। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर में बुन्देलखंड मित्र मण्डल के तत्वाधान में नगर परिषद कार्यालय में किया गया। विश्व महिला दिवस युवाओं ने नगर परिषद कार्यालय जाकर पीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर नगर की प्रथम महिला सीएमओ बन कर आइ मीना कोरी का स्वागत व सम्मान किया गया। साथ ही युवाओं ने नगर में संचालित ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहिनों को भी नगर परिषद कार्यालय बुलाकर उनका भी स्वागत व सम्मान किया। नगर परिषद में ब्रम्हकुमारी नीतू, सीएमओ मीना कोरी एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनय राजा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके बाद सीएमओ मीना कोरी ने कहा कि में भी कक्षा 8 वीं से महिला दिवस मनाती आ रही हूँ। मैं युवा मण्डल का धन्यवाद देना चाहूँगी कि उन्होंने बहुत ही राहनीय कार्य किया है। क्योंकि महिलायें जाग्रति में देश का भविष्य है। यदि देश की महिला एवं युवा वर्ग जागरूक है। वह देश उन्नति के शिखर पे पहुँचेगा। कार्यक्रम में बुन्देलखण्ड युवा मित्र मण्डल ने सीएमओ मीना कोरी एवं बृम्हकुमारी बहनों को भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व प्रभारी सीएमओ अन्तराम पाठक, उपयंत्री माधुरी श्रीवास्तव, कस्तूरी अहिरवार, विनय राजा एवं बुन्देलखण्ड के युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही कार्यक्रम का संचालन अतुल कुमार जैन ने किया।
सेमिनार आयोजित किया गया
नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेमीनार का आयोजन किया गया। साथ ही पड़ोस युवा संसद का आयोजन भी किया गया। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर केन्द्रीत इस सेमिनार में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। जिनमें विभिन्न शासकीय विभागों की महिला केन्द्रीत योजनाओं को बताया गया तथा महत्वपूर्ण जानकारिया दी गई। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अरविन्द यादव, महिला बाल विकास से पर्यवेक्षक शशि सिंह, शासकीय महाविद्यालय के व्याख्याता रामगोपाल शुक्लासृमद्धि परियोजना से नीलम प्रजापति स्वर्णलता सोनी, तेजस्वनी महिला सशक्तिकरण से अनिल जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल विश्वकर्मा, महेन्द्र तिवारी, मो. हारुन खान द्वारा किया गया।
Published on:
09 Mar 2018 09:51 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
