14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बीच चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन, मिल गई हरी झंडी

नैनपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा होकर गुजरेगी ट्रेन क्रमांक 11201 एवं 11202

less than 1 minute read
Google source verification
train11.png

नागपुर से शहडोल के बीच एक नई ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस ट्रेन को दो दिन पहले ही रेल मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिल चुकी है। रेलवे बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर विवेक कुमार सिन्हा के जारी पत्र के अनुसार नागपुर से सोमवार एवं शहडोल से मंगलवार को ट्रेन रवाना होगी। हालांकि ट्रेन सप्ताह में एक ही बार दोनों स्टेशनों से चलेगी। ट्रेन 22 कोच की होगी। मध्य रेलवे मुंबई, दक्षिण पूर्व मध्य बिलासपुर एवं पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर संयुक्त उपक्रम संचालित इस ट्रेन की स्वीकृति तो मिली है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है।

साप्ताहिक चलने वाली नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस सोमवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर नागपुर से रवाना होगी। सौंसर, छिंदवाड़ा, सिवनी नैनपुर होते हुए जबलपुर रात सवा आठ बजे पहुंचेगी। जबलपुर से रात आठ बजकर 20 मिनट पर चलकर उमरिया एवं साउथ कटनी होते हुए शहडोल रात 12 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं मंगलवार की सुबह पांच बजे शहडोल से रवाना होकर कटनी साउथ 7.30 बजे, जबलपुर सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। जबलपुर से आठ बजकर 55 मिनट पर चलकर शाम 6.30 बजे नागपुर पहुंचेगी।

पहली बार नागपुर के लिए मिली है ट्रेन

शहडोल से नागपुर भले ही सप्ताह में एक बार यह ट्रेन चलेगी, लेकिन अब तक छिंदवाड़ा से नागपुर जाने के लिए इतवारी तक की ही सुविधा थी, यह पहली ट्रेन होगी जो सीधे नागपुर तक जाएगी। छिंदवाड़ा के रहवासियों को इतवारी से नागपुर के बीच की दूरी को अब अलग से तय नहीं करना पड़ेगा।