6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2906 विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपए

प्रतिभाशाली विद्यार्थी लैपटॉप प्रोत्साहन योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में छिंदवाड़ा और पांढुर्ना के चार मेधावी छात्र होंगे शामिल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Mantosh Kumar Singh

•

Updated: 3 Jul 2025, 7:51 PM IST

MP Free Laptop Yojana

MP Free Laptop Yojana

माध्यमिक शिक्षा मंडल के माध्यम से आयोजित सत्र 2024-25, कक्षा 12 वीं की परीक्षा में 75 एवं उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को इस वर्ष भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए की राशि दी जा रही है। इस वर्ष जिले से 2906 विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र मिले हैं। जिला शिक्षा अधिकारी जीएस बघेल ने बताया कि प्रदेश स्तरीय लैपटॉप राशि वितरण कार्यक्रम शुक्रवार, चार जुलाई को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में आयोजित किया जाएगा। इसमें छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिले से भी 2-2 मेधावी विद्यार्थी शामिल होंगे। सभी विद्यार्थियों के बैंक खातों में राशि भेजी जाएगी।

भोपाल कार्यक्रम में ये विद्यार्थी होंगे शामिल

प्रदेश स्तरीय लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरवाड़ा से हरिओम साहू, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा से याशिका धुर्वे, शासकीय डीकेएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहगांव से सोनू हिंगवे और सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांढुर्ना से पियुश साबले शामिल होंगे।

25 फीसद विद्यार्थियों का हुआ है इजाफा

जिला शिक्षा विभाग के आकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष कक्षा 12 वीं 2220 विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत लैपटॉप के लिए राशि मिली है। इस बार छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ना जिले के 2906 विद्यार्थियों ने 75 एवं 75 फीसद से अधिक अंक हासिल किए हैं। यह पिछले साल की तुलना में 25 फीसद अधिक है। इस साल प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ी है।