
Administration: Himanshu Singh is back after seven years
छिंदवाड़ा/ सात साल बाद हिमांशु सिंह वापस छिंदवाड़ा में नगर निगम आयुक्त होंगे। वे तत्कालीन नगरपालिका में वर्ष 2007 से 2013 तक बतौर सीएमओ पदस्थ थे। उसके बाद पदोन्नत होकर पहले देवास गए और वर्तमान में खंडवा नगर निगम आयुक्त के रूप में सेवाएं दे रहे थे। सिंह एक-दो दिन में ज्वाइनिंग कर लेंगे।
नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के उपसचिव ने शनिवार को इसके आदेश जारी किए। इस आदेश के अनुसार खंडवा निगम आयुक्त हिमांशु सिंह को पहले अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल के रूप में पदस्थापना दी गई थी। इस आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें निगम आयुक्त छिंदवाड़ा पदस्थ किया गया है। तत्कालीन नगरपालिका में उनकी कार्यशैली से परिचित अधिकारी-कर्मचारियों को उनके वापसी की खबर मिलते ही राहत मिली है। उनके मुताबिक हिमांशु छह साल की सेवा के बाद वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव के समय छिंदवाड़ा से ट्रांसफर होकर गए थे। तब नगरपालिका में भाजपा की परिषद थी।
इन प्रोजेक्ट को मिलेगी गति
नए आयुक्त के आगमन के बाद ग्रामीण पेयजल, आनंदम्, प्रधानमंत्री आवास, सीवर लाइन समेत अन्य प्रोजेक्ट को गति मिलने की उममीद की जा रही है। इसके साथ ही बस टर्मिनल का मुद्दा भी सुलझ सकता है।
Published on:
07 Jun 2020 06:29 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
