
kotwali thana
छिंदवाड़ा। महिला ने ऑनलाइन पॉलिसी ली थी उन सभी पॉलिसियों की राशि निकलवाने आईजीएमएस शिकायत विभाग का सदस्य बनकर दो लोगों ने महिला से 14 लाख 50 हजार रूपए की ठगी को अंजाम दिया गया था। इस ठगी के आठ माह पुराने मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता पाते हुए बिहार के दो आरोपियों को कोलकाता व दिल्ली राज्य से दबोचा है। कोतवाली पुलिस की टीम पांच राज्यों में 13 दिन गुजारे जिसके बाद सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर ठगी गई राशि की जानकारी ले रही है।
- ठगी के बाद मोबाइल बंद, साइबर ने ढूंढ निकाला
बुधवारी बाजार निवासी सपना (48) पति हरीश जैन ने 30 मई 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपी ने आईजीएमएस शिकायत विभाग का सदस्य बनकर कहा था कि जितनी भी ऑनलाइन पॉलिसी खुलवाई थी उन सभी पॉलिसी की राशि निकलवा दूंगा। इस दौरान अलग-अलग फोन नंबर से बात कर अलग-अलग खाता नंबरों पर 14 लाख 50 हजार रूपए लिए गए। पैसा लेने के बाद सभी नंबरों को ठगों ने बंद कर दिया। बाद में जब ठगी का एहसास हुआ तो महिला ने कोतवाली पुलिस को शिकायत की थी, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर धारा 420 का प्रकरण दर्ज जांच शुरु कर दी थी। कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में रवाना की थी, मोबाइल नंबरों के आधार पर साइबर सेल की मदद लेकर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
- पहला कोलकाता तो दूसरा दिल्ली में पकड़ाया
आरोपियों के मोबाइल नंबरों की मदद से साइबर टीम लगातार आरोपियों के पीछे लगी रही। कोतवाली पुलिस की टीम ने कलकत्ता, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड व दिल्ली में कई स्थानों पर दबिश दी थी। 13 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर दबिश देने के बाद कलकत्ता से संदेही राजू (21) पिता वीरेंद्र सिंग निवासी ग्राम भाउछपरा जिला सिवान बिहार जो हाल गुडीपड़ा कलकत्ता को पकड़ा। जिससे पुलिस टीम ने पूछताछ की तो अपने साथी चंदन पिता प्रदीप सिंग निवासी ग्राम पसनौली गगन जिला सिवान बिहार का नाम बताया जो दिल्ली में मुकुंद विहार कॉलोनी में रह रहा है। टीम कोलकत्ता से रवाना होकर दिल्ली पहुंची तथा चंदन को पकड़ा।
- टीम में इनका रहा विशेष सहयोग
ठगी के इस अंतर्राज्जीय गिरोह को पकडऩे में कोतवाली टीआई उमेश कुमार गोल्हानी, उपनिरीक्षक नारायण सिंह बघेल, कार्यवाहक उपनिरीक्षक ब्रजेश सिंह रघुवंशी, आरक्षक युवराज सिंह, विकास बैस, नितिन रघुवंशी, मोहित चंद्रवंशी की मुख्य भूमिका रही है।
Published on:
17 Feb 2024 12:48 pm
