18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सफाईकर्मियों में से ही चुनेंगे जनप्रतिनिधि

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- भरोसा तोड़ रही है सरकार

2 min read
Google source verification
All India Safai Mazdoor Congress

All India Safai Mazdoor Congress

- सरकार एवं अधिकारियों के आश्वासन पर जताया असंतोष

छिंदवाड़ा. अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरण सिंह टांक के छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान सफाई कर्मचारी महासंघ ने एक बार फिर अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा है। राष्ट्रीय सफाई आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप के हाथीबेड और मप्र सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष जटाशंकर करौसिया को अपनी समस्याओं की सूची सौंप चुके कर्मचारियों की परेशानी जस की तस है।
चरण सिंह टांक ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने में किसी भी सरकार की रुचि नहीं है। आयोग के लोग आते हैं लेकिन मजदूरों की समस्याएं राजनीतिक महत्वकांक्षा की भेंट चढ़ जाती हैं। समस्याएं हल होने की बजाए बढ़ती ही हैं। देश के कानून में सफाई कर्मचारी की भर्ती में रोस्टर का पालन करने का नियम नहीं है, लेकिन अभी भी कई राज्यों में रोस्टर के पालन के चक्कर में सफाई कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। केंद्र ने सफाई कर्मचारियों के नियमित भर्ती का नियम बनाया है पर संविदा नियुक्ति करके नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। सरकार कोई भी हो सिर्फ कोरा आश्वासन दे रही है। इसलिए अब हम अपने बीच से ही जनप्रतिनिधियों को चुनने की तैयारी कर रहे हैं। आने वाले समय में सफाई करने वाले समाज से लोग चुनकर पहुंचेंगे तभी कर्मचारियों की समस्याओं पर गौर किया जाएगा।
संगठन मंत्री जयसिंग कछवाह ने बताया कि अब हमारे समाज का नेतृत्व करने के लिए लोकसभा चुनाव के माध्यम से २०१९ में अपने लोग भेजेंगे। इसके लिए एक बृहद अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बाबा साहेब के विचारों से अवगत भी कराया जाएगा। सफाई कार्य के अलावा अन्य व्यवसायों, नौकरियों, आईएएस, आईपीएस के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। नागपुर में ३०० लोगों के प्रधानमंत्री मुद्रालोन के अंतर्गत आवेदन भरवाए गए हैं। इस दौरान महाराष्ट्र मजदूर कांगे्रस नागपुर के अध्यक्ष प्रकाश चमकेल, जिला पंचायत सदस्य गुरुचरण खरे, जनपद सदस्य अरुणा तिलंते सहित प्रदेश विधिक सलाहकार नीरज सनकत, सफाई कर्मचारी महासंघ के सम्भागीय संयोजक प्रकाश मेहरोलिया, जिला संयोजक जगदीश गोदरे, जिला अध्यक्ष नीरज गोदरे, धनराज पवार, नीरज डागोर सहित कई लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चरण सिंह ने निगम में पहुंचकर निगम आयुक्त इच्छित गढ़पाले से भी कर्मचारियों के सौंपे गए ज्ञापन के सम्बंध में चर्चा की।

प्रकाश एक बार फिर बने जिलाध्यक्ष

छह मई २००१ को जिलाध्यक्ष के पद पर पहली बार निर्वाचित किए गए प्रकाश मेहरोलिया को एक बार फिर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रकाश के जिलाध्यक्ष बनने पर उनके शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी हैं।