छिंदवाड़ा। निगम आयुक्त राहुल सिंह के निर्देश पर आयोजित आनंद उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाडिय़ों में बच्चों व वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बुधवार को नगर निगम के टाउनहॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इनमें जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, स्वच्छता आधारित रंगोली प्रतियोगिता, डांस, भजन, गायन का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर विक्रम अहाके, राजस्व सभापति तरुण कराडे, नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे एवं पूर्व पार्षद मनोज कुशवाह एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता नामदेव तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।