5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों की दमदार प्रस्तुति

फस्र्ट स्टेप स्कूल का वार्षिक उत्सव

2 min read
Google source verification
Annual Festival of School

Annual Festival of First Step School

छिंदवाड़ा. फस्र्ट स्टेप स्कूल में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति की झलक दिखलाते हुए अनुपम प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्कूल के पत्रिका अनुभूति का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एसपी गौरव तिवारी पर आधारित नाट्य का मंचन भी किया। इस अवसर पर अतिथि एसपी गौरव तिवारी, नपानि आयुक्त इच्छित गढ़पाले, स्कूल प्राचार्य मंजू साव, अभिभावक, स्कूल स्टाफ सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

प्रोत्साहित किया

छिंदवाड़ाा. आनंदम् उत्सव के अंतर्गत टाउन हॉल में आयोजित शतरंज स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को मंगलवार की शाम पुरस्कृत किया गया। जिला शतरंज संघ के सचिव लतीफ ने बताया कि स्पर्धा में सीनियर वर्ग में प्रथम सतीश बेले, द्वितीय संघर्ष सोनी, तृतीय राजदीप बेस, चतुर्थ राजाराम सिंगोर रहे। जूनियर में प्रथम निलय विश्वकर्मा देवांश और नवीन जंघेला सयुंक्त विजेता रहे। वहीं चतुर्थ सोहेल खान रहे। इसके अलावा गल्र्स में प्रथम सोम्या सरवैया, द्वितीय परिधी चौहान, तृतीय उन्नति जैन, चतुर्थ शीला जायसवाल रहीं। नपानि कमिशनर इच्छित गड़पाले ने सभी को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। स्पर्धा में सत्तार दादा, लतीफ मुनीर, जीपी मालवीय, एलपी साहू, देवांश साहू और महेश वाल्मिक का सहयोग रहा। मुन्ना कुकरेजा, ग्यासुद्दीन पाशा, धर्मेंद्र मिग्लानी, योगेश सदारंग, इंद्रजीत सिंह और जावेद खान आदि मौजूद रहे।

छात्रों ने स्लोगन, पोस्टर पेंटिंग स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा

छिंदवाड़ा. सतपुड़ा लॉ कॉलेज में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत १२ से १९ जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को पोस्टर पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हुए युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद पर आधारित विभिन्न पहलुओं को चित्रों के माध्यम से उकेरा। स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रिया डेहरिया, द्वितीय दिशा विश्वकर्मा, तृतीय प्रियल मौर्य रहे। वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में आकाश सूर्यवंशी प्रथम, संतोषी यादव द्वितीय एवं स्वाति राव तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी मोहन सोनी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका किसी ने किसी माध्यम से सुनिश्चित करें। इस दौरान स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य अश्वनी जायसवाल के निर्देशन में किया जा रहा है।