3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक का अपहरण कर की मारपीट, अधमरा कर घर के पास छोड़ भागे आरोपी

रावनवाड़ा पुलिस ने इस मामले में सभी पांच आरोपियों को पकड़ा, जहां की दबंगई वहीं निकाला जुलूस

2 min read
Google source verification
chhindwara police

chhindwara police

छिंदवाड़ा. क्षेत्र में अपना खौफ बनाने व दबंगई दिखाने आरोपियों ने पहले एक युवक को घर से बुलाया तथा उसका अपहरण कर पहाड़ी पर ले गए, मारपीट करने के बाद आरोपियों ने घायल युवक को उसके घर पर छोडकऱ फरार हो गए। प्रकरण की शिकायत घायल युवक के परिजनों ने रावनवाड़ा पुलिस को की तो पुलिस तत्काल हरकत में आई और पांचों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों का गुरुवार को जुलूस निकाला तथा न्यायालय में पेश कर जेल पहुंचा दिया है। इस कार्रवाई में रावनवाड़ा थाना निरीक्षक कंचन सिंह राजपूत, सउनि बालकृष्ण तिवारी, प्रधान आरक्षक अनिल विश्वकर्मा, आरक्षक हर्षित कोल्हे, मोहन शर्मा, अशोक वर्मा, सनत तिवारी की मुख्य भूमिका रही है।

यह रहा था घटनाक्रम

लालीवती पति हीरालाल धुर्वे निवासी प्रताप कॉलोनी शिवपुरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे बोना उर्फ अमित धुर्वे को मोहल्ले पड़ोस में रहने वाले शिवम डेहरिया और रिनुबारस्कर ने 30 मार्च 2026 को रात नौ बजे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। रात में 3-4 बजे कुछ युवक बोना उर्फ अमित को घायल अवस्था में मोहल्ले के बाहर किराना दुकान के पास सडक़ पर छोडकऱ चले गए थे। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी थी।

अलग-अलग स्थानों से पकड़ा आरोपियों को

रावनवाड़ा थाना निरीक्षक कंचन सिंह राजपूत ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीमों का गठन किया तथा सभी पांचों आरोपियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में नीलेश उर्फ नीलू (27) पिता बंशी कैथवास निवासी सुभाष कालोनी रावनवाडा, प्रभात उर्फ शिवम (28) पिता संतराम डेहरिया निवासी प्रताप कालोनी रावनवाडा, रोहित उर्फ पुई (23) पिता विनोद मसराम निवासी माइनस काली मंदिर के पास सुभाष कालोनी शिवपुरी, रिनु उर्फ अरुण (28) पिता महादेव बारस्कर निवासी प्रताप कालोनी रावनवाड़ा, पदम (35) पिता कल्याण सिंह परतेती निवासी सुभाष कालोनी शिवपुरी शामिल है।