2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमलनाथ का बड़ा बयान, बोले- ‘गैस की किल्लत नहीं, माहौल बनाया गया’

Kamal Nath Big Statement: एलपीजी गैस व पेट्रोलियम की कथित किल्लत को लेकर कमलनाथ ने कहा- देश में गैस की परेशानी नहीं है, केवल व्यवस्था में गड़बड़ी है।

2 min read
Google source verification
kamal nath

kamal nath Big Statement lpg gas shortage

Kamal Nath Big Statement: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने एलपीजी गैस व पेट्रोलियम की कथित किल्लत की खबरों के बीच ऐसा बयान दिया है जिसे मोदी सरकार के बचाव के तौर पर राजनीतिक गलियारों में देखा जा रहा है। गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि देश में गैस की परेशानी नहीं है, केवल व्यवस्था में गड़बड़ी है। ऐसा माहौल बना दिया गया है कि गैस सिलेंडर और पेट्रोल की किल्लत है। कमलनाथ छिंदवाड़ा में एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं और वो 26 मार्च को हुए बस हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जानेंगे।

गैस सिलेंडर की कमी नहीं- कमलनाथ

गुरुवार सुबह छिंदवाड़ा में ईमलीखेड़ा स्थित हवाई पट्टी पर कमलनाथ के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कमलनाथ के साथ पूर्व सांसद व उनके बेटे नकुलनाथ भी मौजूद थे। यहीं पर कमलनाथ ने गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम की कथित किल्लत के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि गैस सिलेंडर की कोई वास्तविक कमी नहीं है, ये सिर्फ वितरण व्यवस्था में हुई गड़बड़ी का नतीजा है। उन्होंने आगे कहा कि वितरण व्यवस्था बिगड़ने से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई है, देश में गैस की सप्लाई पर्याप्त है।

व्यक्तिगत कार्यक्रम में आए कमलनाथ

कमलनाथ ने साफ किया है कि ये उनका राजनीतिक दौरा नहीं है वो एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में छिंदवाड़ा आए हैं। वो यहां एक शोक यात्रा में शामिल होंगे और दिवंगत व्यक्ति के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे। वहीं पूर्व सांसद नकुलनाथ सिमरिया में 26 मार्च को हुए भीषण सड़क हादसे के घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जानेंगे और परिजनों से चर्चा करेंगे। बता दें कि 26 मार्च को सीएम के कार्यक्रम से लौटते वक्त एक बस हादसे का शिकार हुई थी। इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई थी और 40 से अधिक लोग घायल हुए थे।

हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

छिंदवाड़ा में कमलनाथ हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सिमरिया स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर भी जाएंगे और पूजा-अर्चना कर वहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कमलनाथ के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने को लेकर मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां की गई हैं।