19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Election Result Analysis: कहीं कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा तो कहीं भाजपा ने सुधारा परफॉर्मेंस

- विधानसभा चुनाव के नतीजों के विश्लेषण में आई प्रमुख दलों की भागीदारी

2 min read
Google source verification
Rajasthan Assembly Election 2023 Result

Rajasthan Assembly Election 2023 Result

छिंदवाड़ा। विधानसभा चुनाव के नतीजों के विश्लेषण में वर्ष 2018-19 की तुलना में कांग्रेस ने छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा में अपने वोट शेयर बढ़ाए हैं। जबकि भाजपा ने शेष पांच विधानसभा चौरई, परासिया, जुन्नारदेव, सौंसर और पांढुर्ना में अपना परफॉरमेंस सुधारा है। इन इलाकों में कांग्रेस के मत कम हुए हैं।


वर्ष 2019 में कमलनाथ मुख्यमंत्री रहते छिंदवाड़ा विधानसभा से उपचुनाव लड़े थे। तब उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के विवेक बंटी साहू से उनकी जीत का अंतर 25837 मत का था। चार साल बाद 2023 में जब दोनों उम्मीदवार पुन: आमने-सामने हुए तो जीत का अंतर कमलनाथ के पक्ष में बढ़ा। उनकी जीत 11 हजार वोट अधिक 36594 से मिली। इसी तरह अमरवाड़ा में कांग्रेस के कमलेश शाह ने भी अपना वोट शेयर बढ़ाया। वर्ष 2018 में उनकी जीत की लीड 10393 से थी। इस बार यह बढकऱ 25086 हो गई। यहां बता दें कि पहले शाह गोंडवाना के पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी से लड़े थे। बाद में उनकी बेटी मोनिका से सामना हुआ। यहां गोंडवाना और भाजपा के वोट उनकी जीत पर कोई असर नहीं डाल पाए। यह जरूर हुआ कि भाजपा के वोट 53 हजार से बढकऱ 84 हजार तक पहुंच गए।

IMAGE CREDIT: patrika

पांच विधानसभाओं में भाजपा के बढ़े वोट
पांच विधानसभाओं में भाजपा के वोट पिछले चुनाव 2018 की तुलना में बढ़ गए। जुन्नारदेव में कांग्रेस के सुनील उइके की जीत की लीड 22 हजार से थी। वह इस चुनाव में तीन हजार रही। इसी तरह परासिया में भी भाजपा का परफॉरमेंस सुधरा, जहां जीत का अंतर 12 हजार से गिरकर 2100 तक पहुंच गया। सौंसर, पांढुर्ना और चौरई में 8 से 10 हजार तक भाजपा के वोट बढ़ गए। जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत की लीड घटी।