31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Basketball : जबलपुर का सीएम के जिले में इस क्षेत्र में दिखा दबदबा

जीता फाइनल मुकाबला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Rajendra Sharma

•

Updated: 8 Nov 2019, 8:08 AM IST

Higher Education Department

Higher Education Department

13 नवंबर से खेली जाएगी अंतर महाविद्यालय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता
चयनकर्ता हेमंत शर्मा उपस्थित रहे
छिंदवाड़ा/ मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संभागस्तरीय बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को वरिष्ठ प्राध्यापक सीताराम शर्मा ने किया। इस अवसर पर जीएसआर नायडू, मुकेश सोनी, सुशील पटवा, सायमा सरदेशमुख, प्रदीप पटवारी, शरद स्टीफन, राजेंद्र झांझोट, अंकित सोनी आदि उपस्थित रहे।
पहला मैच छिंदवाड़ा और बालाघाट के बीच खेला गया, जिसमें छिंदवाड़ा 55-01 से विजेता हुआ। इस मैच में निकहत फातिमा ने अधिकतम 14 स्कोर किया। द्वितीय मैच जबलपुर और बालाघाट के बीच खेला गया, जिसमें जबलपुर 74-10 से विजेता रहा। शुरुआत में डॉ. वीपी सिंह, डॉ. एस आरोणकर, डॉ. जेएल हनोते ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया।
फाइनल मैच छिंदवाड़ा और जबलपुर के मध्य खेला गया, जिसमें जबलपुर टीम विजेता रही। सभी मैचों में निर्णायक की भूमिका नीरज शर्मा, शुभम यादव, पंकज दुबे, रॉकी लाम्बा, अंकित पाल ने निभाई। प्रतियोगिता में श्वेता सक्सेना, प्रीति बुनकर, वैशाली सक्सेना, मनीष बंदेवार, शिवानी राउन, पवन यादव, सुनील बोहत आदि ने सहयोग किया। फाइनल मैच की मुख्य अतिथि प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय विद्या जोशी रहीं। अध्यक्षता गल्र्स कॉलेज प्राचार्य डॉ. कामना वर्मा ने की। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. प्रतिभा श्रीवास्तव, वरिष्ठ खिलाड़ी अनिल शुक्ला, मनीष कुशवाहा उपस्थित रहे। क्रीड़ा अधिकारी अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 13 नवंबर से छिंदवाड़ा में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर चयनकर्ता हेमंत शर्मा जबलपुर उपस्थित रहे।