25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big news: राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे डीएसपी रामेश्वर चौबे

दिल्ली का अति उत्कृष्ट सेवा पदक 2020 में प्राप्त हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification
Big news: राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे डीएसपी रामेश्वर चौबे

Big news: राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे डीएसपी रामेश्वर चौबे



छिंदवाड़ा. यातायात पुलिस उप अधीक्षक रामेश्वर प्रसाद चौबे को भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से अलंकृत किया जाएगा। छिंदवाड़ा में पदस्थ रामेश्वर प्रसाद चौबे अपनी सेवाकाल के दौरान विभिन्न जिलों में पदस्थ रहकर अभी तक 600 से अधिक इनाम प्राप्त कर चुके हैं, उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली का अति उत्कृष्ट सेवा पदक 2020 में प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली का यूनियन होम मिनिस्टर ट्रेनिंग का पदक भी 2022 में प्राप्त हो चुका है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली का यूनियन होम मिनिस्टर ट्रेनिंग का पदक भी 2022 में प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा 2016 में सिंहस्थ मेडल भी प्रदान किया गया है। वर्ष 2013 में मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा पदक भी प्राप्त हो चुका है। उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पद से अलंकृत किए जाने पर पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा सहित अन्य शुभचिंतकों ने बधाई दी।