15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहज योग की जनक श्री निर्मला माता जी का जन्मदिन आज

कोरोना वायरस के चलते आश्रम में छाया सन्नाटा

less than 1 minute read
Google source verification
Celebrated Birthday of Shri Mataji Nirmala Devi

Celebrated Birthday of Shri Mataji Nirmala Devi

छिंदवाड़ा/ सहजयोग की प्रणेता निर्मला देवी का जन्मदिवस 21 मार्च को मनाया जाता है। इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते उनके आश्रम में श्रद्धालुओं का जमावड़ा नहीं है। कुछ लोग ही उनकी चरण पादुकाओं की पूजा-अर्चना कर औपचारिक रूप से जन्म दिन मनाएंगे।
बता दें कि इस वर्ष भी तीन दिवसीय जन्मदिन समारोह प्रस्तावित था। किन्तु कोरोना के चलते उसे स्थगित कर दिया गया है। श्री माता निर्मला देवी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले विविध आयोजन में शामिल होने के लिए आठ विदेशी छिंदवाड़ा आ भी गए थे। यह खबर लगते ही शुक्रवार को आसपास हडक़म्प मच गया था। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम लिंगा स्थित आश्रम पहुंची तथा सभी विदेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इधर भारतीय दूतावास के निर्देश पर यात्रियों को वापस उनके देश भेजा जा रहा है। मोहखेड़ विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. केएस बजाज ने बताया कि निर्मला देवी आश्रम में ठहरे सभी विदेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, इसमें कोई भी नोवल कोरोना वायरस से प्रभावित नहीं मिला। न ही उनके बीमार होने के लक्षण मिले। आठ लोगों में सात रशियन और एक जर्मन नागरिक है। ये सभी दिसम्बर से ही भारत में रह रहे थे। पिछले चार-पांच दिन पहले छिंदवाड़ा आए थे। बताया जाता है कि स्वास्थ्य परीक्षण के बाद छह लोग वापस हो गए हैं तथा शेष दो शनिवार को नागपुर के रास्ते वापस होंगे।

हर वर्ष रहता था जमावड़ा

हर वर्ष श्री माता निर्मला देवी के जन्मदिन के मौके पर छिंदवाड़ा और लिंगा स्थित आश्रम में हजारों की संख्या में साधक रहते थे। सहज योग से जुड़े कई कार्यक्रम होते थे, किन्तु इस वर्ष सन्नाटा छाया हुआ है।