
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को कमलनाथ के गढ़ में थी। स्मृति ईरानी यहां भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के समापन मौके पर आई थी। उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। ईरानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शुरू से ही कांग्रेस ने सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की। उन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठा दिए थे। जब कांग्रेस सरकार केंद्र में थी तो राहुल गांधी ने कहा था कि हिन्दू आतंकवादी हैं। जब कांग्रेस सत्ता में थी तो किस तरीके से धर्म पर प्रहार हो, ऐसी राजनीतिक व्यवस्था भी हमने देखी हैं।
स्मृति ईरानी ने कमलनाथ को नसीहत दे दी। ईरानी ने कहा कि चुनाव से पहले धर्म के प्रति आस्था दिखाना और कथा करने से कुछ नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री ने कमलनाथ को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सनातन धर्म के प्रति सच्ची आस्था है तो गांधी परिवार को बोलें कि डीएमके का साथ छोड़ दें। ईरानी ने कहा कि पांच दशकों से अमेठी में गांधी परिवार राज करता रहा, लेकिन वहां की जनता को सिर्फ ठगने का ही काम किया। जब भाजपा चुनाव जीती और भाजपा की सरकार बनी तब अमेठी का विकास हुआ।
भाजपा-कांग्रेस में झड़प
कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। राजीव भवन के सामने कांग्रेस के कार्यकर्ता महिला कार्यकर्ता के साथ रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तभी भाजपा कार्यकर्ता वहां से गुजर रहे थे, तभी देखते ही देखते दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को दूर-दूर कर दिया। दरअसल, स्मृति ईरानी को एयर स्ट्रिप से सीधे दशहरा मैदान पहुंचना था, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता स्मृति ईरानी के सामने प्रदर्शन करने की तैयारी में थे, जिसे लेकर काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता रसोई गैस के कटआउट लेकर विरोध प्रदर्शन करने खड़ी हो गई थीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध की खबर लगते ही उनका रुट डायवर्ट कर दिया गया और स्मृति ईरानी दूसरी तरफ से कार्यक्रम स्थल पहुंच गई। इस दरान भापपा कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन के सामने जमकर नारेबाजी भी की। इधर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष एकलव्य आहाके ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता राजीव भवन के सामने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, तभी भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और झूमा झटकी करने लगे।
Updated on:
16 Sept 2023 09:02 pm
Published on:
16 Sept 2023 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
