29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक

मुस्लिम धर्मावलम्बियों ने ईद की तैयारी शुरू कर दी है। बाजार में त्योहार की खरीदारी के लिए दुकानें सज गई है। खास कर कपड़े व सेवइयों की खरीद की जा रही है। सिंगोड़ी सहित आसपास के मुस्लिम बहुल इलाकों में रमजान के मौके पर रौनक है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Rahul sharma

•

Updated: 9 Apr 2024, 6:51 PM IST

ramjan.jpg

Brighten up in Muslim dominated areas

छिंदवाड़ा/सिंगोड़ी . मुस्लिम धर्मावलम्बियों ने ईद की तैयारी शुरू कर दी है। बाजार में त्योहार की खरीदारी के लिए दुकानें सज गई है। खास कर कपड़े व सेवइयों की खरीद की जा रही है। सिंगोड़ी सहित आसपास के मुस्लिम बहुल इलाकों में रमजान के मौके पर रौनक है। सदर इलमन मिस्किनी ने बताया की इस बार सिंगोड़ी मस्जिद में हाजी हाफिज नौशाद आज़मी, रजोला मस्जिद हाफिज सोहेल रज़, पिंडरई डबीर मस्जिद हाफिज सब्बीर खकरा चौरई मस्जिद हाफिज आकीब साहब ने तराबी की विशेष नमाज अदा करवाई । सिंगोड़ी जामा मस्जिद में सभी रोजादारों को अंजुमन कमेटी ने रोजा इफ्तार करवाया । मस्जिद कमेटी के लोगों ने बताया मस्जिद परिसर स्थित लंगर खाना से अन्य धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों में भी लंगर बनाया जाता है। सिंगोड़ी, पिंडरई डबीर, रजोला, खाकरा चौरई की मस्जिद और मुस्लिम बहुल इलाकों में शनिवार को शब-ए-क़द्र के मौके पर लाइटिंग तोरण से विशेष साज सज्जा की गई। सिंगोड़ी अंजुमन के सदर इलमन मिस्किनी ने बताया शब-ए-क़द्र के मौके पर मरहूमों की कब्रों पर जाकर उनके लिए दुआ ए मगफिरत की गई। घरों में अब ईद की तैयारी शुरू हो गई। मस्जिदों में रोजदारों के लिए रोजा इफ्तार का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जाहिद मंसूरी, इरफान अंसारी, रमजान मारिफ, तस्लीम सहित युवाओं ने सामूहिक इफ्तार में सहयोग किया।