छिंदवाड़ा। परिवहन अमले ने शनिवार को चौरई व सिवनी मार्ग पर यात्री बसों की जांच अभियान चलाया गया। 23 वाहनों की जांच कर 6 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। परिवहन अमले ने इन वाहनों से 7500 रुपए जुर्माना वसूला है। इसके साथ ही परिवहन अमले ने ऑटो की जांच की तथा कार्रवाई की है। वाहनों के पीछे रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने का भी कार्य किया गया। पिछले तीन दिनों से परिवहन अमला सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच का अभियान चला रहा है। शुक्रवार को अमले ने नागपुर मार्ग पर वाहनों की जांच कर कार्रवाई की थी।