20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम का बदला मिजाज, हो जाएं सावधान

न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट

less than 1 minute read
Google source verification
.

weather

छिंदवाड़ा. मौसम का मिजाज बदल गया है। नवम्बर माह के दूसरे पखवाड़े में ही ठंड से ठिठुरन बढऩे लगी है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। छिंदवाड़ा का शनिवार को अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। तेजी से तापमान में कमी आ रही है। आने वाले दिनों में तेज ठंड पडऩे की संभावना जताई जा रही है।
शुष्क रहेगा मौसम
आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र मौसम सेवा के अनुसार 2& नवम्बर तक आसमान साफ रहेगा। इस दौरान मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा उत्तर-पूर्व दिशा में बहने के साथ 8-9 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती है।
किसानों को सलाह
नोडल अधिकारी ने किसानों को रबी फसल गेहूं, चना और सरसों की बोवाई और ङ्क्षसचाई की सलाह दी है। तापमान में कमी और संभावित प्रतिकूल प्रभावों को देखते हुए डेयरी किसानों को जानवरों को चारों ओर से ईंट या पत्थर की दीवारों से घिरे हुए छतदार पशु शेड में रखने कहा गया है। सभी दुग्ध जानवरों को रात के दौरान विशेष रूप से संरक्षित और सुरक्षित मवेशी शेड में रखा जाना चाहिए।