30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां मिल रही महाराष्ट्र से सस्ती शराब, ऑटो पर लाउड स्पीकर लगाकर बता रहा था दाम

ऑटो पर लाउड स्पीकर लगाकर जनता को सरेआम शराबों की विभिन्न वैरयटियों के दाम बताए जा रहे थे, लोग इस प्रकार का प्रचार पहली बार देखकर घरों के बाहर निकल आए.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 23 Apr 2022, 8:43 AM IST

यहां मिल रही महाराष्ट्र से सस्ती शराब, ऑटो पर लाउड स्पीकर लगाकर बता रहा था दाम

यहां मिल रही महाराष्ट्र से सस्ती शराब, ऑटो पर लाउड स्पीकर लगाकर बता रहा था दाम

छिंदवाड़ा. यहां महाराष्ट्र से सस्ती शराब मिल रही है इस प्रकार का प्रचार मध्यप्रदेश के एक शहर में खुलेआम चल रहा है, यहां ऑटो पर लाउड स्पीकर लगाकर जनता को सरेआम शराबों की विभिन्न वैरयटियों के दाम बताए जा रहे थे, लोग इस प्रकार का प्रचार पहली बार देखकर घरों के बाहर निकल आए, ऐसे में किसी ने पुलिस को सूचना दी, तब जाकर ऑटो सहित चालक को भी धर दबोचा हैं।

जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के लोधीखेड़ा स्थित एक शराब दुकान के लिए एक ऑटो पर लाउड स्पीकर लगाकर शराब का प्रचार किया जा रहा था, ऐसा शायद पहली बार हो रहा होगा, जब कोई शराब ठेकेदार खुलेआम शराब का प्रचार लाउड स्पीकर के माध्यम से कर रहा था, वह ये भी बता रहा था कि कौन सी शराब पहले की अपेक्षा अब कितने कम दाम पर मिल रही है, उसने ऑटो में लगे लाउड स्पीकर के माध्यम से ये भी बताया कि ये शराब लोधीखेड़ा के ठेके पर मिल रही है।

इस गांव में चल रहा था प्राचार
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब बेचने का ये प्रचार सौंसर में मोहगांव की मुख्य सड़क पर चल रहा था, यहां खुले आम लोगों को शराब कि विभिन्न किस्मों के नाम बताते हुए दाम बताए जा रहे थे, ऐसे में किसी ने दबी आवाज में आबकारी विभाग को सूचना दे दी, जिसके चलते तुरंत हरकत में आई पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है। टीआई रघुनाथ खातरकर ने प्रचार वाहन को जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन में बैठे चार युवकों के खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें : स्क्रब टायफस अलर्ट- 7 से अधिक जिलों में मिले स्क्रब टायफस के मरीज, सावधान रहें

शराब ठेकेदारों में स्पर्धा
बताया जा रहा है कि ये खुलेआम प्रचार शराब ठेकेदारों में प्रतिस्पर्धा के चलते हो रहा था, इससे पहले भी जब नए ठेके हुए थे, तब शराब को कम दाम पर बेचने के चक्कर में दुकानों के बाहर तख्तियां टांग कर शराब सस्ती होने का प्रचार एमपी में अधिकतर ठेके पर नजर आया था।