दुष्कर्म के बढ़ते जा रहे मामले
जिले में दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हर एक-दो दिन में दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। विवाहित महिलाएं और युवतियों के साथ तो ये घटना होना आम बात हो गई है।
अब मासूम बच्चियां और अधेड़ के साथ दुष्कर्म के बढ़ते मामले ने न केवल चिंता बढ़ा दी है वहीं लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। पिछले पखवाड़ा में जुन्नारदेव,सौंसर क्षेत्र में मासमू बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात का मामला सामने आया था।