5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवा में मेडिकल कॉलेज, फिर भी कहा- खाली कर दो क्वाट्र्स

टीबी सेनेटोरियम में 40 परिवारों को नोटिस मिलते ही मचा हड़कम्प...छिंदवाड़ा में मेडिकल कॉलेज की प्रशासकीय स्वीकृति से राज्य सरकार इनकार कर रही हो लेकिन इसकी प्रक्रिया कागजों में तेजी से दौड़ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

BK Pathe

•

Updated: 8 Sep 2016, 12:38 PM IST

MBBS

MBBS

छिंदवाड़ा . छिंदवाड़ा में मेडिकल कॉलेज की प्रशासकीय स्वीकृति से राज्य सरकार इनकार कर रही हो लेकिन इसकी प्रक्रिया कागजों में तेजी से दौड़ रही है। इसके चलते कॉलेज के प्रस्तावित स्थल टीबी सेनेटोरियम में रहनेवाले 40 परिवारों को सरकारी क्वाट्र्स खाली करने का नोटिस थमा दिया गया है। इससे उनमें हड़कम्प मचा हुआ है।

टीबी अस्पताल के अधीक्षक द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि प्र्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए टीबी सेनेटोरियम स्थित भूमि का चयन किया गया है। इस स्थिति में कर्मचारियों को आवंटित शासकीय आवास गृह खाली किया जाए। जिससे कॉलेज निर्माण में विलंब न हो पाए। इस नोटिस के बाद कुछ कर्मचारी दूसरे स्थानों में आवास तलाशने लगे हैं तो कुछ परिवार बिना कॉलेज की प्रशासकीय स्वीकृति के आवास खाली कराने पर विरोध की तैयारी कर रहे हैं।

ये कहा था स्वास्थ्य मंत्री ने
पिछले माह विधानसभा के मानसून सत्र में परासिया विधायक सोहन बाल्मीक ने मेडिकल कॉलेज के विषय में जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में स्वास्थ्य राज्यमंत्री शरद जैन ने ये कहा था कि छिंदवाड़ा में मेडिकल कॉलेज की प्रशासकीय स्वीकृति नहीं है। इस जवाब से पूरा जिला सन्न रह गया था।

अधीक्षक को लिखा पत्र
मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ.पीके श्रीवास्तव का कहना है कि मेडिकल कॉलेज निर्माण की तैयारी करने के लिए क्वाट्र्स खाली कराने के लिए उन्होंने पत्र टीबी अस्पताल अधीक्षक को लिखा था। इसके बाद ये नोटिस जारी किए गए। फिर ये क्वाटर्स पीडब्ल्यूडी के हिसाब से खतरनाक श्रेणी में आ गए हैं और कभी भी गिर सकते हैं।

डॉ.श्रीवास्तव ने मेडिकल कॉलेज की प्रशासकीय स्वीकृति के बिना क्वाट्र्स खाली करने के नोटिस के सवाल पर कहा कि प्रशासकीय स्वीकृति पर वे टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्हें निर्माण एजेंसी और शासकीय पत्रों से कॉलेज निर्माण की तैयारी करने के लिए कहा गया है। इस आदेश पर वे अमल कर रहे हैं।