
chhindwara nagar nigam
छिंदवाड़ा. जनता के हितों के लिए, जनता से सीधे जुडकऱ, जनता के कार्य करने वाला सबसे बड़ा उपक्रम नगर निगम ही है, जिसमें हर एक अधिकारी-कर्मचारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है, लेकिन नगर निगम में कर्मियों की कमी से अक्सर कई कार्य पूरे होते-होते रह जाते हैं। कर्मचारियों की कमी के चलते जनता की सुविधा के लिए बनाए जाने वाले जोन कार्यालय अक्सर ही विफल भी हो जाते हैं। वहीं नए कर्मचारियों को एक कार्य की जगह दर्जनों कामों का प्रभार देने से वह अपने मूल कार्य में पारंगत नहीं हो पाते हैं। साथ ही ज्यादा काम होने के कारण उन पर मानसिक दबाव भी पड़ता है।
नगर निगम छिंदवाड़ा के लिए आदर्श कार्मिक संरचना के अनुसार निगम में स्वीकृत पद 1054 हैं। इसमें 283 अधिकारियों-कर्मचारियों की भर्ती हुई है, लेकिन 771 पद अब भी रिक्त हैं। इससे वर्तमान में निगम में प्रभार व प्रभारियों की गिनती बहुत अधिक बढ़ चुकी है। यहां तक कि जनता के लिए कार्य करने वाले इस कार्यालय में जनसम्पर्क अधिकारी का सिर्फ एक पद है वह भी रिक्त है।
फायरमैन मैन-केमिस्ट तक के पद रिक्त
इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े कार्यों के लिए अन्य किसी से काम नहीं लिया जा सकता। वैसे ही अग्निशमन एवं फिल्टर प्लांट में भी तकनीकी दक्ष कर्मचारियों की भर्ती की जानी चाहिए। निगम में लीडिंग फायरमैन, फायरमैन एवं सहायक फायर ऑफि सर सहित कुल 38 स्वीकृत पदों में से सिर्फ तीन पदों पर भर्ती हुई है। वहीं फिल्टर प्लांट के लिए केमिस्ट का एक जरूरी पद भी खाली है। इसके अलावा कार्यालय अधीक्षक के तीन में से दो पद, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी क ा एक पद, सहायक विधि अधिकारी का एक पद, स्टेनोग्राफ र के सभी चार पद, उद्यान निरीक्षक का एक पद, उद्यान पर्यवेक्षक के छह में से चार पद, समयपाल के दस में से आठ पद रिक्त हैं, जबकि सहायक ग्रेड तीन एवं सहायक ग्रेड दो के कुल 52 पदों में से 20 पद रिक्त हैं।
राजस्व एवं स्वास्थ्य महकमा भी खाली
सहायक राजस्व अधिकारी, मुख्य राजस्व निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक के किसी पद में नियुक्ति नहीं हुई। जबकि सहायक राजस्व निरीक्षक के 16 पद, उप-राजस्व निरीक्षक के छह पद रिक्त हैं। वहीं स्वच्छता का दायित्व निभाने वाले सफ ाई संरक्षकों के 500 स्वीकृत पदों में 121 की नियुक्ति है। शेष पदों पर संविदा, ठेका कर्मचारियों से काम चलाया जा रहा है।
जरूरत के अनुसार होती हैं भर्तियां
शासन स्तर पर पदों को स्वीकृत किया गया है और शासन स्तर पर ही पदों की भर्ती की जाती है। समय-समय पर रिक्त पदों की जानकारी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग विभाग को भेजी जाती है। जरूरत के अनुसार उनके द्वारा व्यापमं या अन्य माध्यमों से भर्तियां की जाती हैं।
अनंत धुर्वे, सहायक आयुक्त, प्रभारी सामान्य प्रशासन विभाग नगर निगम
Published on:
20 Jul 2021 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
