नागपुर जाने वाली ट्रेन का पॉवर फेल, देर से पहुंची टे्रन
जबलपुर से नागपुर जाने वाले टे्रन (नैरोगेज) का इंजन रविवार को घंसौर के
समीप फेल हो गया। इससे यह ट्रेन करीब छह घंटे विलम्ब से स्थानीय रेलवे
स्टेशन पहुंची।
.जबलपुर से नागपुर जाने वाले टे्रन (नैरोगेज) का इंजन रविवार को घंसौर के समीप फेल हो गया। इससे यह ट्रेन करीब छह घंटे विलम्ब से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के विलम्ब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन के अनुसार सुबह 7.45 बजे की जगह यह ट्रेन दोपहर 2.45 बजे छिंदवाड़ा पहुंची। नागपुर जाने वाले यात्रियों को दोपहर तक इंतजार करना पड़ा। विलम्ब की वजह से करीब दो दर्जन यात्रियों ने टिकट वापस किया और बस से रवाना हुए।